24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नानी के साथ सो रही बच्ची को उठाकर ले गया दरिंदा, खेत में ले जाकर की हैवानियत

- 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी- नानी के घर से उठाकर ले गया था आरोपी- खेत में ले जाकर मासूम से की दरिंदगी- परिजन की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jun 2023, 4:04 PM IST

News

नानी के साथ सो रही बच्ची को उठाकर ले गया दरिंदा, खेत में ले जाकर की हैवानियत

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले नामली थाना इलाके के ग्राम बड़ोदिया में बीती रात एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी बच्ची को उसकी नानी के घर में सोते समय उठाकर खेत में ले गया था, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।


मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी का नाम 28 वर्षीय राजेंद्र सिंह है। बताया जा रहा है कि, बीती रात 9 वर्षीय मासूम बच्ची अपनी नानी के पास सो रही थी। इसी दौरान आरोपी राजेंद्र घर में घुसा और बच्ची को अपनी गोद में उठाकर नजदीक के खेत में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए और बाहर निकलकर बच्ची की आवाज की तरफ दौड़े। बच्ची के परिजन को आता देख आरोपी राजेन्द्र मोके से फरार हो गया। इसके बाद बच्ची के परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- यहां माता-पिता ने कर दिया जिंदा बेटी का पिंडदान, चौंका देगी वजह


मासूम का इलाज जारी

मामले को लेकर एडिशनल एसपी राकेश खाका का कहना है कि, पड़ताल में सामने आया है कि, ग्राम बड़ोदिया में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। शनिवार रात बालिका जब अपनी नानी के साथ घर के बाहर सो रही थी, तभी आरोपी राजेंद्र सिंह वहां पहुंचा था। बालिका को सोते हुए आरोपी राजेंद्र सिंह गोद में उठाकर घर के पीछे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर तेज सिंह की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, मासूम बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।