
Chhattisgarh bjp:
रतलाम। भाजपा में सदस्यता अभियान को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी पार्टी मिस्ड कॉल से लेकर मोबाइल में संदेश देकर सदस्य बनाएगी। अगर आपको भाजपा ( BJP ) का सदस्य बनना है तो पार्टी ने दो नंबर जारी किए है। एक नंबर पर मिस्ड कॉल ( MISS CALL ) दिया जा सकता है तो दूसरे नंबर पर मैसेज दिया जा सकता है। इसकी रणनीति बनाने के लिए BJP के वरिष्ठ नेताओं ने शहर के तीन मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर विधायक चेतन्य काश्यप व सदस्यता अभियान प्रभारी शैलेंद्र डागा ने सदस्यता अभियान के बारे में बताया।
विधायक काश्यप ने कहा कि रतलाम जिले में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर जो रिकार्ड बनाए हैं। सदस्यता अभियान में भी ऐसे ही परिणाम देकर रतलाम जिला नया इतिहास बनाएगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो सपना देखा है, उसको हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। एक-एक कार्यकर्ता को इसके लिए काम करना होगा। इन बैठकों में जिला सदस्यता अभियान प्रभारी शैलेन्द्र डागा ने सदस्यता अभियान की रूप रेखा पर प्रकाश डाला।
इस नंबर पर दे मिस्ड कॉल
पार्टी का सदस्य बनने के लिए एन्ड्राईड फोन से 8980808080 पर मिस्ड काल करना होगा जबकि अन्य फोन से 8980789807 पर मेसेज भेजना होगा। सदस्य बनने वाले व्यक्ति से फार्म भी भराए जाएंगे जिसमें नाम, पता एवं पिन कोड लिखना होगा। बूथ स्तर पर अभियान के लिए वार्डवार समितियां बन चुकी है। सक्रिय सदस्य बनने के लिए पार्टी नेताओं को बूथ पर 25 सदस्य बनाने होंगे। 6 एवं 7 जुलाई को बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रमुख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। उसके साथ ही 11 अगस्त तक सभी बूथों पर अभियान चलाया जाएगा। 21 से 30 जुलाई के बीच सदस्यता सप्ताह मनाकर पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
06 Jul 2019 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
