2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

120 की स्पीड में इंदौर से निकली यात्रियों से भरी बस पलटी

120 की स्पीड से दौड़ रही एक यात्रियों से भरी लगजरी बस पलटने से एक की मौत और 45 यात्री घायल हो गए हैं, बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई.

2 min read
Google source verification
120 की स्पीड में इंदौर से निकली यात्रियों से भरी बस पलटी

120 की स्पीड में इंदौर से निकली यात्रियों से भरी बस पलटी

रतलाम. 120 की स्पीड से दौड़ रही एक यात्रियों से भरी लगजरी बस पलटने से एक की मौत और 45 यात्री घायल हो गए हैं, बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई, यात्री खुद को बस से बाहर निकालने के लिए चिल्लाने लगे, आधी रात को हुए इस हादसे का मुख्य कारण बस में ओवरलोड लगेज भरा होना बताया जा रहा है, जानकारी मिलने पर राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पातल पहुंचाया गया, ऐसे में अस्पताल भी घायलों से भर गया था।

जानकारी के अनुसार इंदौर से यात्रियों को भरकर देर शाम निकली अशोका ट्रेवल्स की एक बस रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे ढोढर जावरा के बीच स्थित फोरलेन पर पलटी गई, बताया जा रहा है कि बस काफी स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हो गए। यात्रियों में कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं, तो कुछ को मामूली चोटें आई हैं।


बस के ऊपर भरी थी गाजर, नींद में थे यात्री
बताया जा रहा है कि बस के ऊपर गाजर की कई बोरियां सहित काफी मात्रा में अन्य लगेज था, ऐसे में बस अनियंत्रित होने के बाद कंट्रोल करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है, चूंकि जिस समय बस पलटी उस समय अधिकतर यात्री गहरी नींद मेें थे, इस कारण जब वे घायल हुए तब ही उनकी नींद खुली, बस ने पहले तो अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारी, इसके बाद एक पेड़ से टकराकर पलट गई, बस पलटने के दौरान एक व्यक्ति भी उसके नीचे दबने से घायल हो गया।

बस पलटने के बाद आधे घंटे में निकले बाहर
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस पलटने से कुछ देर पहले ही एक ढाबे पर रूकी थी, जहां लोगों ने चाय-नाश्ता और भोजन किया, बस चलने के बाद यात्री सो गए थे, वहीं कुछ ही देर बाद बस अनियंत्रित हो गई, क्योंकि बस के ऊपर गाजर के बोरे भरे हुए थे, इसी कारण से बेलेंस बिगड़ गया, यात्रियों ने बताया कि रात का समय होने के कारण बस पलटने के बाद बाहर निकलने में भी करीब आधा पौन घंटा लग गया, ऐसे में यात्री परेशान हो गए, कोई चीखने चिल्लाने लगा, तो कोई रोते हुए बस से बाहर निकालने की गुहार लगा रहा था। उन्होंने बताया कि बस की स्पीड भी 120 के आसपास थी, ऐसे में तेज रफ्तार और लगेज के कारण बेलेंस काफी बिगड़ गया था।

Story Loader