scriptCorona Update : जिले में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 23 नए पॉजिटिव मिले, 18 ने अब तक गवाई जान | Coronavirus latest Update in ratlam district 25 aug 2020 | Patrika News
रतलाम

Corona Update : जिले में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 23 नए पॉजिटिव मिले, 18 ने अब तक गवाई जान

बीते 24 घंटों के दौरान रतलाम में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए है। इसके बाद जिले में संक्रमित की कुल संख्या 843 हो गई है। हालांकि, अब तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 673 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 152 केस एक्टिव हैं।a

रतलामAug 26, 2020 / 12:52 am

Faiz

Corona Update

Corona Update

रतलाम/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है रतलाम। जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 23 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 3 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 843 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 673 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 18 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 152 एक्टिव केस बचे हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- शहादत को सलाम : शादी के दौरान कुछ इस तरह खुश थे आतंकी हमले में शहीद हुए जवान मनीष


नीमच में आज 42 प़ॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 42 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 42 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 1111 हो गई है। अब तक कुल 881 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में मृतकों कुल संख्या 13 हो गई है। जिले में अब भी 217 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- आधी रात को बंगले में शराब पार्टी करते मिले 20 लड़के-लड़कियां, मुंबई से होती है ऑनलाइन बुकिंग


आज उज्जैन में 16 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1603 हो गई है। जबकि, 78 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1299 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 226 केस एक्टिव हैं। इनमें से 119 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- सुपर 100 योजना की शुरुआत, चयनित छात्रों को ऑनलाइन दर्ज करानी होगी सहमति, जानिए कैसे


24 घंटे में सामने आए 17 पॉजिटिव

जिले में आज कोरोना के 17 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1997 हो चुकी है। जिले में अब तक 12 मरीज संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से 1874 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 111 केस अब भी एक्टिव हैं।

Home / Ratlam / Corona Update : जिले में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 23 नए पॉजिटिव मिले, 18 ने अब तक गवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो