scriptआधी रात को बंगले में शराब पार्टी करते मिले 20 लड़के-लड़कियां, मुंबई से होती है ऑनलाइन बुकिंग | boys and girls arrested doing liquor party in mid night | Patrika News
इंदौर

आधी रात को बंगले में शराब पार्टी करते मिले 20 लड़के-लड़कियां, मुंबई से होती है ऑनलाइन बुकिंग

आधी रात को शराब पार्टी की धूम।

इंदौरAug 25, 2020 / 02:19 pm

Faiz

news

आधी रात को बंगले में शराब पार्टी करते मिले 20 लड़के-लड़कियां, मुंबई से होती है ऑनलाइन बुकिंग

इंदौर/ एक तरफ जहां मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने से भी बाज़ नहीं आ रहे हैं। इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी में कोरोना नियमों के उल्लंघन का एक ताजा नमूना सामने आया, जहां एक बंगले में आधी रात को 20 से ज्यादा लड़के-लड़कियां शराब पार्टी करते पकड़ाए। शराब के नशे में ये युवा इतने धुत थे कि, इन्होंने पूरे इलाके को अपने सिर पर उठा रखा था, जिसपर रहवासियों के विरोध के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पढ़ें ये खास खबर- 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1292 नए पॉजिटिव, 54421 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 1246 की मौत


लड़कियों को छोड़ा लड़कों से पूछताछ

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बंगले से करीब 12 से 14 लड़के और 6 से ज्यादा लड़कियां मिलीं। इन सभी को पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई, जहां से लड़कियों को समझाइश देकर घर जाने के लिए छोड़ दिया गया। वहीं, लड़कों काे थाने पर रात्रि कर्फ्यू के तहत कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए बिठा लिया गया।

 

पढ़ें ये खास खबर- सुपर 100 योजना की शुरुआत, चयनित छात्रों को ऑनलाइन दर्ज करानी होगी सहमति, जानिए कैसे


चार दिन पहले भी पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

news

काॅलोनी के रहवासियों के मुताबिक, 20 के करीब लड़के-लड़कियां थीं। कई गाड़ियों से वो यहां आए, थे जिन्होंने अपने वाहन बीच रास्ते में लगा दिये थे, जिसपर गार्ड ने उन्हें गाड़ियां साइड में लगाने को भी कहा था, लेकिन उन्होंने गाड़ियां हटाने से इंकार कर दिया, जिसपर उनका गार्ड से विवाद भी हुआ। इसके बाद उन्होंने बंगले में जाने के बाद काफी गदर शुरु कर दिया, जिसपर आसपास के रहवासियों को काफी दिक्कत का सामना करने के बाद पुलिस को कॉल करना पड़ा। दो पीसीआर वैन आईं और अलग-अलग गाड़ियों में बिठाकर लड़के-लड़कियाें को ले गईं। रहवासियों के मुताबिक, बंगले में आए दिन इस तरह की पार्टियां होती हैं। जिनके कारण रहवासियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर कुछ युवाओं से गार्ड का विवाद हुआ था।

 

पढ़ें ये खास खबर- इस शिव मंदिर के गर्भगृह में बाढ़ का पानी घुस जाए, तो माना जाता है शुभ, जानिये क्या है मान्यता


मुंबई निवासी मकान मालिक ऑनलाइन करता है बुकिंग

news

कॉलोनी कमेटी से प्रापत् जानकारी के मुताबिक, बंगले के मालिक का नाम महेश है, जो मुंबई में रहता है और वहीं से पार्टी के लिए युवाओं से ऑनलाइन बुकिंग करता है। यहां काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि, वो चार-पांच साल से काम कर रहा है। बंगले की बुकिंग ऑनलाइन होती है। लोग आकर पार्टी करते हैं। इस सप्ताह में ही दो बार पार्टी हो चुकी है। रात में भी यहां पार्टी थी। करीब 20 लोग थे। इनमें लड़के-लड़कियों का ग्रुप आया था।

 

पढ़ें ये खास खबर- सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : रिया चक्रवर्ती के वचाव में आई भाजपा, पूर्व सीएम ने कही ये बात


बर्थडे पार्टी करने इकट्‌ठा हुए थे सभी

news

थाना प्रभारी आरडी कानवा द्वारा मीडिया को बताया गया कि, रात में मिली सूचना के आधार पर बिचाैली मर्दाना स्थित एम्पायर एस्टेट कॉलोनी में पुलिस पहुंची, जहां कुछ युवाओं की पार्टी चल रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो, उसे बताया गया कि एक युवक का बर्थ-डे पार्टी है। इसलिए वो उसके दोस्तों को ट्रीट दे रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई है। इसके अलावा मकान मालिक से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है कि, वो किस आधार पर रेहायशी इलाके में इस तरह की पार्टी करने देता है। पुलिस ने वहां मिली लड़कियों को समझाइश देकर घर भेज दिया, जबकि लड़कों से पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो