
बोलने की आजादी बाबा साहब ने दिलवाई
रतलाम. डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान के चलते ही देश में बोलने की आजादी मिली है। जब देश गुलाम था, तब अभिव्यक्ति की आजादी नहीं थी।
यह बात अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जन्मजयंति के अवसर पर कही। वे ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। विशेष अतिथि रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक हर्षद कुमार वाणिया ने भी संबोधन दिया। अतिथियों ने बाबा साहब के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित किया। एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष आरसी वर्मा ने बाबा साहब की जीवनी पर बचपन, शिक्षा, संविधान, लिखने और अंत मे बोध धर्म स्वीकार करने तक के बारे में बताया। संचालन एसोसिएशन के मण्डल सचिव पीएन वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामप्रकाश शाक्य, मनोज चावरे, रामावतार वर्मा, गगन छपरी, हरीमोहन वर्मा, मुकेश मालवीय सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को कलेक्ट्रेट परिसर रतलाम में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य ने डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गहलोत ने भारतीय संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस दौरान अधीक्षक भू-अभिलेख एम.एस. बारस्कर, रमेश सिसोदिया, कलेक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक वरुण शर्मा तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
भाजपा व कांग्रेस ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंति
संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंति शहर में उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने कई आयोजन किए। मुख्य आयोजन बाबा साहब की छत्रीपुल स्थित प्रतिमा स्थल पर हुआ। विभिन्न संगठनों ने इस दौरान प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाई।
शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने इस दौरान भाजपा के आयोजन में कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण किया, लेकिन कांग्रेस ने सदा उनका शोषण किया। दो बार चुनाव में पराजित करवाया व भारत रत्न भाजपा की सरकार बनने पर दिया गया। असल में भाजपा सच्चे रुप में समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ी है। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने भी किया आयोजन
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष हितेश पेमाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान का अपमान किया है। बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके पूर्व शहर में विभिन्न संगठन ने अलग-अलग रैली निकाली जो बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंची व माल्यार्पण किया गया।
अंबेडकर चेतना समाज समिति ने किया आयोजन
डॉक्टर अंबेडकर की 131वीं जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर चेतना समाज समिति ने मनाई। मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष मधु पटेल व विशेष अतिथि आरसी वर्मा, बीएल बारोट, बाबूलाल सूर्यवंशी, हीरालाल परमार, शंकरलाल मालवीय आदि रहे। समिति के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि आज की आवश्यकता है समाज को संगठित करना। संचालन दिनेश परिहार व आभार जगदीशचंद्र हरारिया ने किया।
Published on:
15 Apr 2022 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
