4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीआरएम ने एडीआरएम को मैत्री मैच में हराया

२०-२० ओवर का हुआ मैत्री मैच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 26 Nov 2017, 6:59 PM IST

railway

रतलाम। रेलवे खेल मैदान पर रविवार को मंडल रेल प्रबंधक व अपर मंडल रेल प्रबंधक के बीच हुए मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में डीआरएम इलेवन ने एडीआरएम इलेवन को १२ रनों से पराजीत किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए १२ ओवर में ४ विकेट खोकर डीआएम इलेवन ने १०६ रन बनाए, जवाब में एडीआरएम इलेवन की टीम ९६ रन ही बना पाई।

मैच की शुरुआत में मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर व पूर्व डीआरएम मनोज शर्मा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। पहले बल्लेबाजी करने के दौरान यांत्रिकी इंजीनियर योगेश शर्मा ने तेज गति से ५० रन स्वयं के खाते में जोडे़। इनके अलावा पूर्व डीआरएम शर्मा ने एक छक्के की मदद से १४ रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी के दौरान एडीआरएम की टीम के खिलाड़ी उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालाकि मंडल के वरिष्ठ दुरसंचार व संकेत प्रबंधक ऋषी गुप्ता ने ४ ओवर में किफायती बोलिंग करते हुए एक विकेट लिया तो वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपुल सिंघल ने भी ४ ओवर की बोलिंग के दौरान एक विकेट लेने में सफलता हासिल की।

खेल भावना नहीं जीत की भावना जरूरी

इस दौरान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुनकर ने कहा की आमतोर पर बचपन से खिलाडि़यों को ये बताया जाता है कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इसके बजाए ये जरूरी है कि बच्चों को ये बताया जाए की खेल को जीत की भावना से खेला जाए। जीत की लगन होना जरूरी है। असल में सफलता के लिए समर्पण के साथ लक्ष्य के प्रति नजरिया साफ होना बेहद जरूरी है।

उपस्थित थे

इस अवसर पर मंडल के सत्यदेव मलिक, संजय वशिष्ठ, प्रकाश मिश्रा, प्रकाश व्यास, हरीश चांदवानी, शादाब खान, लोकपालसिंह, एसएन पटेरिया, जुलियस चाको सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थे। मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक पवन कुमार सिंह, यांत्रिकी इंजीनियर कमलसिंह चौधरी आदि भी उपस्थित थे।