24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में हथियारों से लैस आठ डकैत धराए

हथियारों से लैस थे सभी आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, इनमें एक नाबालिग भी शामिल। आरोपियों से धारदार तलवार, 5 दरांते, इलेक्ट्रॉनिक कटर, वाहन एवं 5.428 किलो गांजा भी किया जब्त
2 min read
Google source verification
delhi police solves attempt to murder case in 14 hours four accused arrested

हत्या की कोशिश करने वाले चार हमलावर 14 घंटे में गिरफ्तार। फोटो सोर्स-IANS

रतलाम. बिलपांक थाने के अंतर्गत महू-नीमच हाईवे पर सरवड़ गांव के पास एक खंडहर में डकैती की योजना बना रहे आठ आरोपियों को पुलिस ने दबौच लिया है। ये आरोपी इस गांव और आसपास की पवन चक्कियों पर डकैती डालने के लिए यहां एकत्रित हुए थे। आरोपियों से तलवार, दरांते, इलेक्ट्रानिक कटर के साथ ही पांच किलो से ज्यादा गांजा भी जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से पांच को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं संगठित अपराध के विरुद्ध कार्रवाई के तहत बिलपांक पुलिस को गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात यह सफलता मिली है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई की
बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महू-नीमच रोड फोरलेन पर सरवड़ के पास स्थित एक खंडहर में 8 बदमाश हथियारों से लैस होकर एकत्रित हैं। ये लोग पास में स्थित पवन चक्की पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी कुमार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन कर बदमाशों की धरपकड़ की योजना तैयार की।

घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस टीमे मुखबिर के बताए स्थान महू-नीमच रोड फोरलेन सरवड़ के पास स्थित खंडहर पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके पर 8 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में एकत्रित पाया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ बिलपांक थाने पर धारा 310 (4), 310 (5) बीएनएस, 25 आम्र्स एक्ट एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • विनोद पिता गौतम डिंडोर (19) निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन
  • अनिल पिता प्रभु मईड़ा (19) निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन
  • कैलाश पिता जोखा निनामा (25) निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन
  • संदीप पिता धारासिंह निनामा (26) निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन
  • रामलाल पिता जीवन निनामा (28) निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन
  • सुरेन्द्र मईड़ा पिता पूंजा मईड़ा (21) निवासी ग्राम रामगढ़, थाना आंबापुरा, जिला बांसवाड़ा
  • सतीश पिता कालू कटारा (26) निवासी ग्राम जमुनिया, थाना सरवन
  • एक विधि विरुद्ध बालक

आरोपियों से जब्त सामग्री
2 तलवारे, 5 दरांते, 1 इलेक्ट्रॉनिक कटर, चार पहिया वाहन एक, 5.428 किलोग्राम गांजा, शराब के खाली क्वार्टर, बीड़ी के बंडल, डिस्पोजल, पानी की खाली बोतलें। अनुमानित कीमत करीब 5,58,000 रुपए।

पुलिस टीमों में ये थे शामिल
कार्रवाई में बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान, बिरमावल चौकी प्रभारी दिनेश राठौर, एसआइ सुनील सिंह राघव, एएसआइ अजय रावत, एएसआइ मानालाल दसोरिया, प्रधान आरक्षक राहुल जाट, ईश्वर सिंह, अशोक मईड़ा, हेमंत परमार, नरेंद्र चावड़ा, अनिल शुक्ला, तेजसिंह जगावत, आरक्षक संजय सोनी, श्याम दयाल, महेंद्र, संजय वास्कले, नीलेश अवास्या, नितेश निनोर, विनोद सिंगाड़ एवं राकेश प्रजापत शामिल थे।