2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी एटीएम कार्ड थमाकर 39 महिलाओं से ठगी कर दो युवक फरार

- स्टेशन रोड थाना पुलिस जुटी मामले की जांच मे

2 min read
Google source verification

image

vikram ahirwar

Nov 15, 2016

Fake ATM cards 39 women to swindle Two youths absc

Fake ATM cards 39 women to swindle Two youths absconding


रतलाम।
इस्कॉन माइक्रो फायनेंस कंपनी द्वारा समूह लोन के नाम पर बैंक में खाता खुलाकर 39 महिलाओं में प्रत्येक से 1200 रुपए लेकर फर्जी एटीएम कार्ड थमाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्जी कार्ड के साथ दोनों एजेंट युवक फरार हो गए है, उनकी कार के नंबर भी फर्जी निकले है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Fake ATM cards 39 women to swindle Two youths absc

पीडिता रहमतनगर निवासी रजिया बी पति मुन्ना खा ने बताया कि महावीर नगर निवासी शहीदा बी दो नवंबर को उनके मोहल्ले में आई थी। वह इस्कॉन माइक्रो फायनेंस कंपनी को ब्राउजर लाई और उसमें लिखी समूह को लोन देने की योजना बताई। 10 महिलाओं का समूह बनाकर प्रत्येक महिला को 30 हजार रुपए लोन एक प्रतिशत के ब्याज पर देना बताया। कंपनी के ब्राउजर दिए नंबर पर फोन लगाने पर लोकेश सोनाने से बातचीत हुई। उसके बाद तीन नवंबर को घर पर ही शहीदा ने मीटिंग ली। उसके बाद पांच नवंबर को फिर रजिया के घर इस्कान माइक्रो फायनेंस के इंदौर सुदामा नगर निवासी लोकेश सोनाने और संदीप दीक्षित ने मीटिंग की।

एटीएम में नहीं चला कार्ड
महिलाओं ने बताया कि 9 नवंबर को संदीप और लोकेश दोपहर 11 बजे आए। डायरी बनाई और प्रत्येक से 1200 रुपए लेकर सभी को एटीएम कार्ड यश बैंक के थमा दिए और कहा रात 12 बजे बाद खाते में राशि जमा हो जाएगी। वह दूसरे दिन सुबह एटीएम मशीन पर पहुंचे तो कार्ड नहीं चला। उसके बाद बैंक पर गए थे। उनके यहां पर इस्कॉन माइक्रो नाम से कंपनी चलने की अधिकारियों ने मनाही की। एटीएम कार्ड नकली बताया और कहा इस प्रकार का कार्ड उनकी बैंक से जारी नहीं होता है। इसके बाद महिलाओं ने स्टेशन रोड थाने पर ठगी की शिकायत दी है। इसी प्रकार की शिवशंकर कॉलोनी में भी भूरीबाई के घर मीटिंग लेकर लोकेश सोनाने और अशोक तिवारी निवासी भोपाल ने समूह लोन के नाम पर ठगी की है। वह उनसे 8 तारीख को ही 1200 रुपए लेकर नकली एटीएम लिफाफे में बंद थमाकर गायब हो गए।

इनके साथ हुई ठगी
रजिया बी, नाजबीन बी, मोनिका, शकीला, फेमिदा, आशिया, रूबिना, रूकसाना, नूरबानो, शुगनबाई, रानी बी, नजमा, शाहिना, नगमा बी, सबनम, अनीता, शरीना बी, तबसुम बी सईदा, बानो बी, शाहिन बी और कनीज के साथ 1200 रुपए लेकर नकली एटीएम थमाकर ठगी की है। जबकि शिवशंकर कॉलोनी में भूरी बाई, राजू बाई, श्यामाबाई, शैतान बाई, रूपा बाई, लीला बाई, रेशम बाई, रीना बाई, रेशम बाई, तारा बाई, संगीता बाई, माया बाई, रोहंता बाई, भागवंता बाई, नौरंगी बाई, कोशल्या बाई और सरिता बाई के साथ 1200-1200 रुपए की ठगी हुई है।

गरीबी में गीला आटा
रहमत नगर निवासी शरीन ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे है। घरों में काम कर बच्चों को पेट पालती है। उधार लेकर 1200 रुपए उन्हें दिए थे। वहीं विधवा नूर बानो का कहना है कि रुपए बड़ी मुश्किल से जुगाड़ कर दिए थे। वह भी धोखा देकर ले गए।

कार नंबर भी फर्जी
थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि दोनों व्यक्ति की आईडी फर्जी है। वहीं उनकी कार के नंबर एमपी 04 एसबी 9127 बाइक के निकले है, जो कि भोपाल निवासी कमला पटेल के नाम है। एटीएम कार्ड नकली है। उन पर स्पेशल कोड नंबर नहीं है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader