16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Eve #teasing देखें वीडिओ : लड़की छेड़ रहा था, बिजली के पोल से बांधा, कर दी धुनाई

दो युवक पुलिस के हवाले किए, एक मौके से फरार हो गया, पहली बार गांव में युवक की हुई इस तरह धुनाई, पुलिस ने पकड़ा।

2 min read
Google source verification
ladki ne ki aashik ki pitai ka video

ladki ne ki aashik ki pitai ka video


रतलाम। रतलाम जिले के महिदपुर रोड नागदा मार्ग पर ताल थाने के ग्राम कल्लूखेड़ी के समीप शुक्रवार को एक युवती से छेड़छाड़ करते तीन मनचलों की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी। इतना ही नहीं युवक को पकड़कर एक बिजली के पोल से बांध दिया व ग्रामीणों सहित युवती ने जमकर धुनाई की। इसके बाद खारवाकलां चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब वीडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

MUST READ : CCTV VIDEO रतलाम : आधी रात को पेट्रोल पंप पर लूट, तलवार लेकर पहुंचे बदमाश

बता दे कि उज्जैन जिले के महिदपुर रोड के समीप झाबुआ जिले के ग्राम पेटलावद की युवती अपने भाई के साथ उज्जैन जिले के नागदा से घर जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने इशारे किए व आगे जाकर ग्राम कल्लूखेड़ी के समीप युवती के साथ छेड़छाड़ की। जिस पर लड़की के शोर मचाने पर आस - पास के ग्रामीण आ गए और मनचलों को पकड़ कर विद्युत पोल से बांध दिया। लड़की ने चप्पल से व अन्य ग्रामीणों ने भी मनचलों की जमकर धुनाई कर दी।

MUST READ : VIDEO रतलाम में गैंगरैप मामले पर सीएम कमलनाथ ने बोली बड़ी बात

एक आरोपी प्रवीण मौके से भागा
भीड़ जब मनचलों को पकड़ रही थी, तब लाभ उठाकर एक युवक भाग गया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बिजली के पोल से बांधे गए युवक सहित अन्य को पकड़ा। पुलिस आरोपी सुनील पिता मंागीलाल बागरी, लालसिंह पिता उदयसिंह बागरी को चौकी पर लेकर आई। एक आरोपित प्रवीण पिता अंतर सिंह तुखार मौके से भाग गया। सभी आरोपित ग्राम पिपलिया तुखार के निवासी हैं। युवती की शिकायत पर उप निरीक्षक दिव्या पाराशर आलोट ने आईपीसी की धारा 354, 341, 294, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। ये पहली बार है जब ग्रामीण क्षेत्र की युवती ने साहस दिखाया व इस प्रकार ग्रामीणों की मदद से मनचले को बिजली के पोल से बांधकर धुनाई हुई है।

MUST READ : गैंगरैप VIDEO : वकीलों ने बाहर की पुलिस से जांच की मांग की