
प्रेमिका का खूब चला दिमाग, नदी में ढूंढते रहे लोग, दो बच्चों की मां ने ले लिए सात फेरे
रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक अजब ही प्रेम कहानी सामने आई है, एक गांव की प्रेमिका का इतना दिमाग चला कि उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे, आश्चर्य जनक बात तो यह है कि प्रेमिका दो बच्चों की मां है, उसने अपने प्रेमी के साथ जाने से पहले ऐसी कहानी गढ़ी की गोताखोरों की टीम उसे नदी में ढूंढती रह गई और उसने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे ले लिए।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में स्थित ग्राम नारायणी में शादीशुदा महिला विष्णु बाई अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर अचानक गायब हो गई, उन्होंने समीपस्थ गांव लूनी में स्थित नदी के समीप अपनी चप्पल छोड़ दी और अपने प्रेमी के साथ चली गई, अचानक बहू के गायब होने से पूरे घर के लोग परेशान हो गए, उन्होंने बहू को काफी ढूंढा, तो नदी के समीप उसकी चप्पल मिली, चप्पल देखकर घरवालों को लगा कि उनकी बहू ने नदी में डूब कर या कूद कर खुदखुशी तो नहीं कर ली, इस बात की जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ की टीम ने नदी में महिला को खोजने के लिए पूरी कोशिश की, दिनभर गोते भी लगाए और हर संभव प्रयास कर महिला को खोजा, लेकिन वह वहां नहीं मिली।
ग्रामीणों ने देखा मारूती में बैठकर गई
जिस गांव में नदी है, उस गांव के लोगों ने महिला को नदी किनारे चप्पल खोलकर एक मारूती कार में बैठकर कहीं जाते देखा था, इस बात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, ग्रामीणों ने समझा कि ये लड़की किसी के साथ भाग रही है, तभी पुलिस ने कॉल ट्रेस किया तो महिला की लोकेशन मिली, वह राजस्थान के ढाबला गांव के युवक घनश्याम राठौर के कॉन्टेक्ट में थी, जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो महिला अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर सीधे आलोट थाने आ पहुंची, उसने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से शादी रचाई है, अब मैं इसी के साथ रहूंगी, पुलिस ने महिला विष्णु बाई को नारी निकेतन भेजा है, उसने बताया कि लोग उसी यहीं ढूंढते रहे और वह आराम से अपने प्रेमी के साथ जा सके, इसलिए ही उसने अपनी चप्पल नदी के किनारे छोड़ी थी।
शादी से पहले किया था प्रेम
बताया जा रहा है कि महिला विष्णु बाई मूल रूप से खजूरी देवड़ा निवासी है, उनकी शादी करीब 8 साल पहले नारायणी गांव के बबलू प्रजापत से हुई थी, इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं, इनके बीच पारिवारिक संबंध भी ठीक चल रहे थे, किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ हो जाएगा। चूंकि शादी से पहले राजस्थान के ढाबला सिया गांव के रहने वाले युवक घनश्याम राठौर से प्रेम हो गया था, वह अपने मामा के गांव खजूरी देवड़ा में रहकर पढ़ाई करता था, तभी से विष्णु बाई उसके संपर्क में थी, घनश्याम से शादी करने के बाद विष्णु बाई को खूब समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।
Published on:
27 Aug 2022 01:48 pm

बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
