यहां हाल जिला अस्पताल में जहां मरीज सेहत सुधार के लिए उपचार कराने पहुंचते है, वहीं नालियों और बाहर परिसर में गंदगी के ढेर अन्य बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। एक्सरे रूम और प्याऊ के समीप जहां पर दिन भर मरीज और परिजनों का आना जाना लगा रहता है, वहीं गंदगी के ढेर लगा रखे है।
जिम्मेदारों की अनदेखी
महू-नीमच रोड स्थित कृषि उपज मंडी में सड़े हुए प्याज के जगह-जगह ढेर लगे हुए है, गोल बिल्डिंग की तरफ बने गोडाउन पर बारिश का पानी सड़े हुए प्याज और कचरे मिलकर बदबूर मार रहा है तो यहां मच्छरों की भरमार हो रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा जहां अस्पताल में मरीज और उनके परिजन उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ मंडी में कृषकों के साथ मजदूर और व्यापारी भी इस बदबू भरे वातावरण में नीलामी के बाद तौल और साफ-सफाई के कार्य में दिन भर जुटे रहते हैं।
मच्छरों की भरमार
मंडी परिसर में गोदाम ऐसे स्थानों पर बनाए गए जहां पर एक तरफ से सारा पानी अंदर चला जाता है, जिससे रखी उपज तो खराब होती है, सड़े हुए पानी में बदबू के साथ एकत्रित होने से मच्छरों की भरमार होने लगी है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण किसानों के साथ व्यापारी और मजदूर भी मजबूरी में कार्य करते नजर आते हैं।