3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HIGH ALERT: मप्र के युवाओं का पाकिस्तान से कनेक्शन

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी चल रही ग्रुप में पुलिस कर रही है बेन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sachin Trivedi

•

Updated: 7 Jul 2018, 1:21 PM IST

Patrika

Patrika

रतलाम। इन दिनों आंतकी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफार्म बनता जा रहा है और अब शहर के लोग भी इसकी जद में आ गए हैं। बाहरी आंतकी देशो से चल रहे वाट्सएप ग्रुप में देशभर के लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसमें प्रदेश भी अछूता नहीं है। इंदौर में त्रिपल एक्स नाम के वाट्सएप ग्रुप में आतंकी गतिविधियां शेयर की जा रही थी। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ वीडियो और भारत विरोधी संदेश चल रहें हैं।

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के वीडियो भी मंगाए जा रहें

इतना ही नहीं इस ग्रुप में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के वीडियो भी मंगाए जा रहें हैं। ग्रुप एडमिन पाकिस्तान का है। वह ग्रुप में चार बार भारत के युवाओं को जोडऩे की अपील करता है और साथ देने की बात करता है। इस ग्रुप में भारत व पाकिस्तान के कई लोग जुड़े हैं। इस तरह के ग्रुप की रतलाम साइबर सेल को पत्रिका द्वारा सूचना दी गई है। क्योंकि पूर्व में यहां पर पकड़ाए पांच युवकों पर देशद्रोह का प्रकरण दर्ज हुआ था। वहीं उनका जुड़ाव फेसबुक सोशल साइट के जरिए आईएसआई के आंतकी संगठन से मिला था। साइबर सेल की निगरानी शुरू रतलाम साइबर सेल के अनुसार अभी इन दिनों में एेसा कोई ग्रुप सामने नहीं आया है। जिसके आंतकी संगठनों से तार जुड़े।

दर्जनभर से अधिक प्रकरणों में आरोपी की तलाश

पुलिस ने अब सूचना के बाद सतर्कता बरतते हुए। पुलिस की लिस्ट में लोगों के मोबाइल व साइटस पर नजर रखना शुरू कर दिया है। हालांकि धार्मिक भावना भड़काने के मामले में पुलिस ने दर्जनभर से अधिक प्रकरणों में आरोपी को तलाश कर कार्रवाई की है। डीपी पर लगे आंतकी और पाक के झंडे इंदौर में चल रहे ग्रुप पर कई सदस्यों की डीपी बहुत संदिग्ध है। कुछ लोगों ने आंतकियों के फोटो लगा रखे हैं तो कुछ ने पाकिस्तान के झंडे लगा रखे हैं। कई भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए जाते है और भारत के खिलाफ प्रचार किया जाता है। पीएम मोदी के खिलाफ अभियान ग्रुप में भारत के खिलाफ कई वीडियो चल रहें हैं और इनमें भड़काऊ बाते दिखाई जा रहीं हैं। पीएम मोदी के खिलाफ कई वीडियों ग्रुप में भेजे जाते हैं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा शेयर करने के लिए कहा जाता है।

साइबर सेल की आपत्तिजनक पोस्ट व साइटस पर निगाह

युवाओं से अपील एेसी गतिविधियों से दूर रहें साइबर सेल की आपत्तिजनक पोस्ट व साइटस पर निगाह बनाए हुए है। जिले में अभी तक सूचना नहीं है। अगर इस तरह का कोई वाट्सएप ग्रुप सामने आता है तो युवाओं से अपील है कि इस तरह की चीजों से दूर रहें हैं। वरना उन्हें पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साइबर सेल संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर है, अगर एेसा कोई ग्रुप सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी। - राजेश सहाय, प्रभारी एसपी रतलाम।