4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी ही सरकार के विकास कार्य से नाराज हुए पूर्व गृहमंत्री, कहा- अतिक्रमण हटाने से पहले मुझ पर चलाओ जेसीबी

हिम्मत कोठारी ने कहा शहर विधायक नहीं कर रहे पीडि़तों की सुनवाई, काश्यप ने कहा- प्रशासन ही कुछ कर सकता है

2 min read
Google source verification
patrika

रतलाम। बाजना बस स्टैंड सिटी फोरलेन का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों के समर्थन में गुरुवार को पूर्व गृहमंत्री उतर आए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने सुनवाई नहीं की इसलिए उन्हें मौके पर आना पड़ा। हालांकि विधायक चेतन्य काश्यप ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्हें कोठारी के बयान की जानकारी नहीं है, लेकिन इस मामले में प्रशासन ही कुछ कर सकता है।
बस स्टैंड पर फोरलेन निर्माण के लिए बीती रात नगर निगम के कर्मचारी रात करीब नौ बजे क्षेत्र में पहुंचे और टूटने से शेष रहे मकानों पर नोटिस चस्पा करने लगे। इसी दौरान हंगामा खड़ा हो गया। विरोध में गुरुवार को रहवासियों ने बाजना बस स्टैंड पर लोग एकत्रित हुए और वहीं धरना आंदोलन शुरू कर दिया। इनके समर्थन में पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी भी मौके पर पहुंचे। रहवासियों का समर्थन करते हुए कहा कि निजी जमीन पर सड़क बनाना गलत है। निजी जमीन पर जेसीबी चलाई गई तो पहले मेरे उपर से जेसीबी चलाना पड़ेगी।
इसलिए आना पड़ा
हिम्मत कोठारी ने कहा कि रहवासी विधायक के पास पहुंचे किंतु वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। विधायक की जिम्मेदारी है कि लोगों की बात सुने और समाधान करे। मैंने इन्हें उन्हीं (विधायक) के पास जाने को कहा किंतु इन्होंने बताया कि वहां सुनवाई नहीं हो रही है तो फिर मुझे यहां आना पड़ा। आम और गरीब जनता को कैसे परेशान किया जा सकता है।

दोहरा मापदंड गलत
कोठारी ने लोगों के समर्थन में कहा कि जिला प्रशासन जिद पर अड़ता हेै तो यह उसकी दोहरी नीति है। दूसरे क्षेत्र में ८० फीट में सिटी फोरलेन बना दिया और यहां पर १०४ फीट पर क्यों अड़े हुए हैं। दिन भर कुछ लोग क्षेत्र में ही निगरानी रखने के लिए चादर बिछाकर बैठे रहे।
प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने भी गुरुवार की कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया है। बुधवार को जिस तरह से कार्रवाई की थी उसे लग रहा था कि गुरुवार को जिला प्रशासन अंतिम रूप से क्षेत्र में बचे हुए मकानों को तोडऩे के लिए मैदान में उतर सकता है। कार्रवाई सोमवार तक टल गई है।

& मैं शहर से बाहर मोहनखेड़ा तीर्थ में आया हूं। हिम्मत कोठारी ने क्या आरोप लगाए और क्या कहा यह मुझे पता नहीं है यह कोठारी का अपना मैटर है। उन्हें लगता है तो वे प्रशासन से चर्चा करें, अगर कोई गलती है तो वे बताएं। जहां तक बाजना रोड सिटी फोरलेन को लेकर प्रशासन का मामला है। सिटी फोरलेन कैसा बने और कितनी जमीन चाहिए प्रशासन बात करेगा। मैं इसमें कुछ नहीं कह सकता हूं। - चेतन्य काश्यप, विधायक रतलाम शहर