15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam में अफसर पी रहे फ्री का पानी, नगर निगम जनता से वसूल रही सख्ती से टैक्स

रतलाम शहर में एक तरफ नगर निगम जलकर नहीं चुकाने पर आम जनता के नल कनेक्शन काटने का कार्य कर रही है, दूसरी तरफ सिविल लाइन में रहने वाले अफसरों पर मेहरबानी कायम है। यहां रहने वाले अफसरों के नल में आ रहे जल के लिए कई साल से डायरी ही नहीं बनाई है।

2 min read
Google source verification
CG ACB-EOW Raid: EOW-ACB का बड़ा एक्शन! सुकमा में 4 ठिकानों पर रेड, दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता के घर छापा

रतलाम.शहर में अवैध नल कनेक्शनों को काटने के लिए नगर निगम ने मुहिम चला रखी है। अब तक करीब दो हजार अवैध कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे इतर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बंगलों और सरकारी कॉलोनियों में कितने नल कनेक्शन है और कितनों की डायरी बनी है यह नगर निगम में रिकॉर्ड ही नहीं है। न कोई अफसर या कॉलोनी में रहने वाला कर्मचारी निगम में जलकर जमा करवाता है। यूं कहे कि ये लोग नगर निगम से मुफ्त का पानी उपयोग कर रहे हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

शहर में इस समय 41 हजार से ज्यादा नल कनेक्शन हैं जिनकी नियमित आय नगर निगम को 175 रुपए प्रति माह के हिसाब से हो रही है। हाल ही के महीनों में चलाए अभियान के दौरान दो हजार अवैध कनेक्शनों को वैध किया जा चुका है। इससे निगम को करीब 64 लाख की आय हुई है। ये कनेक्शन वर्षों से अवैध रूप से जोडक़र इनके जरिये पानी का उपयोग किया जा रहा था।

पुलिस पर 18 लाख बकाया

नगर निगम की तरफ से डीआरपी पुलिस लाइन और कनेरी पुलिस लाइन में लिए गए कनेक्शन के बदले करीब 18 लाख रुपए बकाया हैं। पुलिस विभाग ने यह राशि वर्षों से नगर निगम को जमा नहीं कराई गई है। निगम पाइप लाइन के कनेक्शन के जरिये इन कॉलोनियों की टंकियों तक पानी पहुंचाती है और फिर इन टंकी से पुलिस लाइन के घरों में पेयजल की सप्लाई की जाती है।

यहां पता नहीं कितने कनेक्शन

आफिसर्स कॉलोनी जहां जिले के सभी बड़े अफसर निवास करते हैं। इसके अलावा अजंता टाकिज पुलिस व सिविल लाइन, अलकापुरी सरकारी क्वार्टर हैं जहां निगम का कनेक्शन तो है किंतु डायरी किसी की नहीं है।

यह है वजह

इन बंगलों और क्वार्टरों में रहने वाले अफसर दो या तीन साल में स्थानांतरित होकर चले जाते हैं। पिछले कई वर्षों में इनमें से किसी भी अफसर ने कोई जलकर नहीं जमा करवाया है न किसी की डायरी ही बनी हुई है।

इस तरह हो सकती वसूली

बंगलों या क्वार्टरों में रहने वालों के वेतन से ही मकान भाड़ा काटने की तर्ज पर जलकर की 175 रुपए प्रति माह की वसूली की जा सकती है। यह राशि एकमुश्त नगर निगम में जमा कराई जा सकती है।

सभी को जमा करवाना चाहिए

पुलिस विभाग पर बकाया वसूली के लिए पत्राचार भी किया है और निगम के अधिकारी भी व्यक्तिगत रूप से जा चुके हैं। आम जनता नियमित जलकर जमा करवा रही है। जहां तक सिविल लाइन और पुलिस लाइन में जितने भी कनेक्शन हैं उन सभी को डायरी बनाकर पेयजल की राशि जमा करवानी चाहिए। पूर्व में सभी की डायरी थी किंतु अब जमा नहीं करवाते हैं।

प्रहलाद पटेल, महापौर, रतलाम