1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Har Ghar Tiranga : हर किसी ने थामा अपना प्यारा तिरंगा VIDEO

रतलाम जिले में हर घर तिरंगा अभियान की 13 अगस्त से पूर्णउत्साह के साथ शुरुआत हुई। अभियान के तहत जिले भर में दुकानों, प्रतिष्ठानों, मकानों इत्यादि स्थानों पर शान के साथ तिरंगा फहराया जा रहा है। जिले में जिधर भी देखो उधर तिरंगा ही नजर आ रहा है।

2 min read
Google source verification
Independence Day video

Independence Day video

रतलाम. रतलाम जिले में हर घर तिरंगा अभियान की 13 अगस्त से पूर्णउत्साह के साथ शुरुआत हुई। अभियान के तहत जिले भर में दुकानों, प्रतिष्ठानों, मकानों इत्यादि स्थानों पर शान के साथ तिरंगा फहराया जा रहा है। जिले में जिधर भी देखो उधर तिरंगा ही नजर आ रहा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी, कर्मचारी और व्यापक संख्या में आम नागरिक हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं। सब्जी वाले, फल वाले अन्य दुकानों वाले, कार्यालयों पर, प्रतिष्ठानों पर अन्य स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। मुख्य बाजारों, कालोनियों, मोहल्लों से लेकर आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहा है।

तिरंगा फहराने को लेकर आम नागरिकों में उत्साह देखने लायक है। बस, ट्रक, मोटरसाइकिल, साईकिल से लेकर सब्जी तथा फल की ठेलागाड़ी तक पर तिरंगे झंडे फहराते देखने में आ रहे हैं। जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां आयोजित की जा रही है। रैलियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

13 अगस्त को शहर में अधिकारियों, कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा भी तिरंगा रैली आयोजित की गई। जिसमें डीआईजी श्री सुशांत सक्सेना, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर एमएल आर्य भी शामिल हुए। कलेक्टर एसपी ने शहर में भ्रमण कर नागरिकों को तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत में शहर में भ्रमण करते हुए नागरिकों से संपर्क किया। जिन दुकानों पर संचालकों द्वारा झंडे नहीं लगाए गए थे उनको तिरंगे झंडे लगाने के लिए कलेक्टर तथा एसपी द्वारा प्रेरणा दी गई। कलेक्टर ने अपने वाहन में तिरंगे झंडे रखकर कई दुकानदारों को फहराने के लिए उपलब्ध कराएं।

Story Loader