
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1109
रतलाम. 80 फीट रोड स्थित हिमालय किड्स स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 का समारोहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद नवनियुक्त स्टूडेंट्स काउंसिल ने स्कूल बैंड के साथ मार्च पास्ट कर अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।
समारोह में स्कूल के चेयरमैन सुनील डोरा, डायरेक्टर हनी डोरा, डायरेक्टर आदित्य डोरा एवं प्राचार्य विनी पुरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें ईमानदारी, अनुशासन तथा समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों की अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहना की। अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं जिम्मेदारी का महत्त्व समझाया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Updated on:
11 Aug 2026 06:00 am
Published on:
11 Aug 2026 06:00 am
