20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्षावास पूर्ण: साध्वी मंडल का स्थानक से विहार, उमड़े श्रद्धालु

वर्षावास पूर्ण: साध्वी मंडल का स्थानक से विहार, उमड़े श्रद्धालु

less than 1 minute read
Google source verification
वर्षावास पूर्ण: साध्वी मंडल का स्थानक से विहार, उमड़े श्रद्धालु

वर्षावास पूर्ण: साध्वी मंडल का स्थानक से विहार, उमड़े श्रद्धालु

रतलाम। वर्षावास पूर्ण होने पर साध्वी मुक्तिप्रभाश्री, प्रेमलताश्री, कुसुमलताश्री, अंगुरबालाश्री, प्रषमप्रभाश्री, शमप्रभाश्री, नित्यप्रभाश्री का चौमुखीपुल स्थित जालीवाला स्थानक सेे गुलमोहर कॉलोनी हेतु विहार किया। श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष अरविन्द मेहता, महामंत्री सुशील गादिया और प्रचार सचिव ललित कोठारी ने बताया कि साध्वी मंडल के वर्षावास में यहां ज्ञान-दर्शन-चारित्र व तप की विशिष्ट आराधना हुई। विहार करने के पूर्व साध्वी मुक्तिप्रभाश्री व प्रेमलताश्री ने मांगलिक श्रवण करवाई। विहार में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं व बच्चे शामिल थे जों श्रमण भगवान महावीर स्वामी, आचार्यश्री उमेशमुनि, प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनि आदि की जय-जयकार और गुरुगुणगान करते हुए चल रहे थे। वही गुरुणीजी सुनते जाना, लौट के वापस जल्दी आना जैसे नारो से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया।
चातुर्मास में मिले सानिध्य के विछोह का दर्द श्रावक-श्राविकाओं को साल रहा था। सभी इसे महसूस कर रहे थे। साध्वी मुक्तिप्रभाश्री ने अपने उदबोधन में धर्मालुजनों से आह्वान किया कि वर्षावास में आपने जो पुरुषार्थ किया है, उस पुरुषार्थ को निरंतर जारी रखते हुए ज्ञान-दर्शन-चारित्र व तप की नियमित रुप से आराधना करना, प्रमाद का त्याग करना। कई आराधकों ने विविध त्याग-प्रत्याख्यान भी ग्रहण किए। विहार के दौरान कई स्थानों पर साध्वीश्री ने वृद्ध श्रावक-श्राविकाओं ंको मांगलिक श्रवण करवाई।

साध्वी मंडल की सामूहिक वंदना

विहार यात्रा चौमुखीपुल, नौलाईपुरा, गणेष देवरी, डालूमोदी बाजार, पेलेस रोड़, जैन कॉलोनी, कोर्ट चौराहा, मित्र निवास रोड़ होती हुई गुलमोहर कॉलोनी पहुँची। यहाँ श्रीसंघ द्वारा समस्त श्रावक-श्राविकाओ की नवकारसी का आयोजन किया गया। समस्त आराधकों ने साध्वी मंडल की सामूहिक वंदना की। वंदना के पश्चात साध्वी मुक्तिप्रभाश्री ने उपस्थित समस्त श्रावक-श्राविकाओं को मांगलिक श्रवण करवाई। गुरुवार को साध्वी प्रेमलताश्री, कुसुमलताश्री, अंगुरबालाश्री आदि ने गुलमोहर कॉलोनी से विहार लक्कड़पीठा स्थित नवकार भवन में मंगल प्रवेश किया। श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वी मण्डल की अगवानी की।