28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम के 350 वर्ष प्राचीन मंदिर से शहर भ्रमण पर निकलेंगे जगन्नाथ

थावरिया बाजार के प्राचीन जगदीश मंदिर में दो दिवसीय उत्सव की तैयारियां शुरू, समिति ने कार्यक्रम तय किया। दो दिन उत्सव की 16 जुलाई तक मनेगा, शहर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ संग भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा
2 min read
Google source verification
Lord Jagannath Rath Yatra news ratlam

दो दिन उत्सव की 16 जुलाई तक मनेगा, शहर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ संग भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा

रतलाम. भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस साल 16 जुलाई को शहर भ्रमण पर निकलेगी। श्रद्धालु 'जगन्नाथ चक्का नैन नीलाचल वाले…' जैसे भक्तिमय और सुमधुर भजनों के साथ इस पावन यात्रा में शामिल होंगे। थावरिया बाजार स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर पर इस रथयात्रा से संबंधित दो दिवसीय उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि रथयात्रा के लिए विशेष रथ को सजाने का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। इस संबंध में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति, थावरिया बाजार की एक अहम बैठक आयोजित की गई। समिति संस्थापक संयोजक मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रथयात्रा के विस्तृत कार्यक्रम पर चर्चा हुई और दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया। इसमें धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

मालवी एवं राजस्थानी शिल्प की पारंपरिक मंदिर
अध्यक्ष मंगल लोढ़ा एवं सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि विगत 29 वर्षों से समिति करीब 350 वर्ष पुराने मालवी एवं राजस्थानी शिल्प की पारंपरिक मंदिर शैली से निर्मित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। समिति के संरक्षक विश्वमोहन लोढ़ा, अपूर्व जोशी, अशोक लोढ़ा, मातृशक्ति सदस्य उमा डोई पार्षद, पुष्पा सोनी आदि ने आयोजन को सफल बनाने का आग्रह नागरिकों से किया हैं।

दो दिन होंगे आयोजन
इस वर्ष महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई शाम 7.30 बजे महिला मंडल की ओर से सुंदरकांड का आयोजन होगा। 16 जुलाई सुबह 9 बजे जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, सहस्रधारा अभिषेक एवं श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद आरती होगी। दोपहर 2.30 बजे जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी।

रथयात्रा में आकर्षण का केंद्र
रथयात्रा में घोड़े, बग्गी, ऊंट सहित श्रद्धालु अपने हाथों से रथ खींचते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करेंगे। यात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। शाम को आरती एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

16 जुलाई को मोहन टॉकीज से निकलेगी रथयात्रा
जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 16 जुलाई को शहर में भक्तिभाव के साथ निकाली जाएगी। प्राचीन थावरिया बाजार स्थित जगदीश मंदिर से शाम को और मोहन टॉकीज क्षेत्र में भगवान के भक्त मनोज वरिष्ठ की ओर से हर साल की तरह सुबह 11 बजे रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस साल भी तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

शहर में जगन्नाथ स्नान यात्रा 29 को
जगन्नाथ मंदिर निराला नगर में अन्तरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन की ओर से जगन्नाथ स्नान यात्रा का आयोजन 29 जून को किया जाएगा। इस दिन भगवान जगन्नाथ अभिषेक महोत्सव शाम 6 बजे से मनाया जाएगा। स्नान यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का 108 कलशों के पवित्र जल, पंचामृत सुंंगधित द्रव्यों एवं मंत्रोंच्चार के साथ अभिषेक किया जाएगा।