रतलाम।
अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने जिलाबदर के दर्जनों प्रकरण कलेक्टर के पास भेज रखे हैं। कलेक्टर ने पिछले महीनों में कई अपराधियों को जिलाबदर किया भी है। पुलिस अधीक्षक तिवारी का तबादला होने के तीसरे ही दिन कलेक्टर ने एक ही दिन में सात आरोपियों को जिलाबदर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन सभी के प्रस्ताव तिवारी की तरफ से ही कलेक्टर को भेजे गए थे।