2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्यांग मतदाताओं को ईवीएम वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण

दिव्यांग मतदाताओं को ईवीएम वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 13 Oct 2018, 12:48 PM IST

patrika

दिव्यांग मतदाताओं को ईवीएम वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण

रतलाम। विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को भी विशेष रूप से ईवीएम व वीवीपट मशीनों के बारे में प्रशिक्षित करने का काम प्रशासन कर रहा है। इसके चलते शुक्रवार को जनपद पंचायत पिपलोदा के ग्राम बरगढ़ में मतदाता जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें जनपद के दिव्यांग मतदाताओं को ईवीएम वीवीपेट मशीनों के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं दूसरी और मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शहर में निर्वाचन आयोग दिव्यांगों की रैली भी निकालेगा। इसके लिए जिलेभर के दिव्यांग मतदाताओं को प्रशासन ने निमंत्रण भी भेजा है। वहीं दूसरी और ईवीएम व वीवीपेट से निर्वाचन प्रक्रिया होने के चलते इसके लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशक्षण भी दिया गया है, जिनके द्वारा मतदाताओं व अन्य मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपेट का उपयोग व अन्य प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए है कि जिले के मास्टर ट्रेनर्स को इस प्रकार प्रशिक्षित करे कि वे ईवीएम एवं वीवीपेट की जानकारी मतदान कर्मियों को दे सकें।

मतदान केंद्रों की व्यवस्था देखे
जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी मतदान केंद्रों का लगातार अवलोकन कर वहां की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्र भूतल पर स्थित होना चाहिए व उनमें आवश्यक मानक रेंप बने हो, जिससे व्हील चेयर के संचालन में सुविधा हो। इसके साथ ही दिव्यांगजनों की मतदान केंद्रवार पहचान व टैगिंग कर ली जाए, जिससे मतदान के दिन उन्हें संबंधित केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।