1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam शासकीय जमीन बेचने वाले धोखेबाज आरोपी मुकेश व माखन

शासकीय जमीन को अपने परिचित की बताकर बेच दिया था आरोपियों ने

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Mar 14, 2024

#Ratlam शासकीय जमीन बेचने वाले धोखेबाज आरोपी मुकेश व माखन

#Ratlam शासकीय जमीन बेचने वाले धोखेबाज आरोपी मुकेश व माखन

रतलाम. शासकीय जमीन को अपने परिचित की बताकर बेचने वाले आरोपियों में से मुख्य आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना जावरा ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मुकेश चौधरी और माखनसिंह केस दर्ज होने के बाद से फरार थे। अब जाकर ये दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए।

यह था मामला
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना जावरा पर गत 23 दिसंबर को फरियादी प्रदीप पिता गोपाल धाकड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे ग्राम रिंगनोद में स्थित शासकीय कब्जे वाली जमीन को एक व्यक्ति की कृषि भूमि बताकर आरोपी मुकेश पिता भेरुलाल चौधरी और माखनसिह पिता मांगूसिह उर्फ मंगलसिह दोनों निवासी उपरवाडा ने फर्जी अनुबंध तैयार बेच दी थी। रजिस्ट्री कराने का वादा कर विश्वास में लेकर फरियादी प्रदीप धाकड से कई बार में करके 94 लाख रुपए भी ले लिए थे। जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो रजिस्ट्री कराने के लिए आरोपी मुकेश चौधरी और माखनसिह आनाकानी करने लगे।

खातों में राशि ही नहीं थी
पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही तो आरोपी मुकेश चौधरी ने स्वयं का 70 लाख का एक चेक, उनके साथी मुबारिक निवासी बोरदा का 94 लाख का दूसरा चेक और मुकेश पिता शांतिलाल गोवरी निवासी बाराखेडा के 94 लाख के तीन चेक दिए थे। जब पीडि़त ने बैंक में चेक के बारे में पता किया तो खातों में राशि ही नहीं थी। इस पर उसने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना जावरा में इनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।

पुलिस कार्यवाही का विवरण
अपराध पंजीबध्द होने के बाद आरोपीगण मुकेश पिता भेरुलाल चौधरी गायरी निवासी उपरवाडा, माखनसिह पिता मांगूसिह उर्फ मंगलसिह दोनों निवासी उपरवाडा घटना दिनांक से फरार थे। मुखबीर की सूचना पर 3 मार्च को बाराखेडा के मुकेश पिता शांतिलाल गोवरी तथा मुबारिक के चेक फरियादी प्रदीप धाकड को देने वाले मुख्य आरोपी मुकेश तथा माखनसिह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर पुलिस अभिरक्षा में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विजय बामनिया, सायबर सेल आरक्षक विपुल भावसार, विजय चंदेल की भूमिका रही।

Story Loader