1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO रतलाम में गौवंश की हत्या, सड़क पर उतरे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

मध्यप्रदेश के रतलाम में गौवंश की हत्या के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
 murder in ratlam, Hindu organization workers on the road

murder in ratlam, Hindu organization workers on the road

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में गौवंश की हत्या के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दे कि करीब चार माह पूर्व सैलाना के बोदिना रोड पर गौवंश से भरा कंटेनर पलट गया था। उसमे भी कई गौवंश की मौत हुई थी, उसके बाद भी हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया था।

असल में शहर के शहर सराय के करीब एक क्षेत्र में गौवंश की हत्या की सूचना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने गौशाला रोड पर धरना देना शुरू कर दिया व जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस कप्तान हेमंत चौहान सहित अन्य आला अधिकारी पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि नाराज कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन सीएसपी चौहान ने दिया है, हालांकि कार्यकर्ता इससे राजी नहीं हो रहे है।

शुरू से संदेही क्षेत्र है

असल में शहर के जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है वो शुरू से संदेही रहा है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला यहां पर कार्रवाई नहीं करता है। आरोप तो हिंदू संगठन यह भी लगा रहे है कि नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिय सख्ती नहीं करते इसलिए ही इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। फिलहाल धरना व नारेबाजी जारी है व बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मध्यप्रदेश के रतलाम में गौवंश की हत्या के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Story Loader