रतलाम

100 सफाई मित्रों ने शुरू की रात्रिकालीन सफाई

नगर निगम में आयोजन कर दिए संसाधन

2 min read
Jan 10, 2022
100 सफाई मित्रों ने शुरू की रात्रिकालीन सफाई

रतलाम. शहर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने शहर की 4 व 2 लेन सड़क, मुख्य सड़कें, व्यावसायिक क्षेत्र, प्रमुख चौराहे, उद्यान आदि की रात्रीकालिन सफाई रविवार से शुरू हो गई। इसके लिए नगर निगम प्रशासक व कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया आदि ने कर्मचारियों को संसाधन का वितरण किया।

नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया 100 सफाई मित्रों को इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। रविवार शाम 4 बजे बाद कलेक्टर व निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्त्तम व निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया नगर निगम परिसर से सफाई मित्रों को रात्रीकालिन सफाई कार्य के लिए संसाधन देकर रवाना किया। रात्रिकालीन सफाई शहर के प्रमुख मार्ग पर होगी।

इन क्षेत्र का हुआ चयन

सफाई व्यवस्था के तहत सालाखेड़ी चौराहा से ओव्हर ब्रीज, ओव्हर ब्रीज से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से कोर्ट होकर अम्बेडकर तिराहा, स्टेट बैंक तिराहे से दो बत्ती चौराहा डीआरएम ऑफिस, रेलवे स्टेषन से अम्बेडकर तिराहा, नगर निगम तिराहा से पैलेस रोड, अम्बेडकर तिराहे से नगर निगम तिराहा, डाट की पुल से दो बत्ती होकर षहर सराय, दो बत्ती से सैलाना बस स्टैण्ड चौराहा, सैलाना ब्रीज से साक्षी पेट्रोल पम्प, साक्षी पेट्रोल पम्प से बरबड़ आरो आश्रम, कस्तुरबा नगर मेन रोड सुमंगल गार्डन तक, 80 फीट रोड, अलकापुरी चौराहा से अम्बे माता चौक होकर जवाहर नगर मुक्तिधाम, सैलाना बस स्टैण्ड से शहीद चौक होकर रानीजी का मंदिर, रानीजी के मंदिर से गणेष देवरी होकर चौमुखी पुल, नाहरपुरा तिराहा से घांस बाजार, घांस बाजार से हरमाला रोड, आबकारी चौराहा से चांदनी चौक, चांदनी चौक से त्रिपोलिया गेट, बाजना बस स्टैण्ड से चांदनी चौक, चांदनी चौक से घांस बाजार, बाजना बस स्टैण्ड से उत्कृश्ट विद्यालय, उत्कृश्ट विद्यालय से नगर निगम सीमा सागोद रोड, कालिका माता क्षेत्र व हनुमान ताल क्षेत्र की सफाई का कार्य होगा। इस अवसर पर उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री राजेन्द्र मिश्रा, मनीश तिवारी आदि उपस्थित थे।

Published on:
10 Jan 2022 05:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर