1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ओ पापा मेरा पिगी बैंक भी केरल के बच्चों तक पहुंचा दो नाÓ

केरल पीडि़तों की सहायता के लिए बढ़े मासूम हाथ

2 min read
Google source verification
patrika

'ओ पापा मेरा पिगी बैंक भी केरल के बच्चों तक पहुंचा दो नाÓ

रतलाम. रतलाम के एक 5 वर्षीय बालक रुद्रजीत ने एक वर्ष से संग्रहित राशि का पिगी बैक केरल बाढ़ से प्रभावित बच्चों के लिये उन्हें चिप्स और चॉकलेट दिलाने हेतु भेंट किया। इतने छोटे बच्चे रुद्रजीत अमलियार कि जिद है पापा मुझे वहा ले चलो में मेरे जैसे छोटे-छोटे बच्चों को चिप्स, टॉफी देना चाहता हूँ, मैं उनको हेल्प करना चाहता हूं।


यह वाकया तब घटित हुआ जब बच्चें के पिता घर के सभी सदस्यों को केरल बाढ़ की विभित्सिका के बारे में बता रहे थे तब नन्ना बच्चा रुद्रजीत भावुक हो उठा और उसने अपना पिगी बैक केरल के बच्चों के लिये देने का फैसला ले लिया । पूरे परिवार को आश्यर्य तब हुवा जब बच्चा सुबह तक अपने निर्णय पर अडिग रहा। बच्चें की जिद पर पिता निर्मल अमलियार उसे लेकर जन अभियान परिषद रतलाम के कार्यालय पर पहुंचे और बच्चे की समर्पण भावना से धन संग्रहण टीम को अवगत करवाया। बच्चे की भावना का मान रखने के लिये जिला जन अभियान समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक शिवशंकर शर्मा तुरंत कार्यालय पहुंचे। बच्चे के पिता निर्मल अमलियारए कि उपस्थिति में पिगी बैंक का गुलक भेंट किया गया। इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सतीश टांक, आशीष बैरागी, महावीर दास बैरागी, विजय सिसोदिया, विजयेश राठौड़, गणेश बैरागी, शाबाना खान आदि उपस्थित रहे।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक संगठन करेंगे राशि संग्रहण
रतलाम. केरल बाढ़ पीडि़तों की आर्थिक सहायता के लिए नगर विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा कलेक्टर रुचिका चौहान के नेतृत्व में मप्र जन अभियान परिषद के जिला उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार व परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में दो बत्ती, घोड़ा चौराहे से सहयोग व संग्रहण के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। सप्ताह तक निरंतर अभियान में एकत्रित राशि को प्रशासन के माध्यम से केरल बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए भेजा जाएगा।
इस अवसर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक शिवशंकर शर्मा, लेखापाल महावीर बैरागी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष गणेश बैरागी, उपाध्यक्ष शबाना खान, सचिव आशीष बैरागी, राजेश सोलंकी, सतीश टाक सामाजिक कार्यकर्ता कामेश्वर ललावत, निखिल शर्मा, महेंद्र राणा सहित कई सामाजिक संगठनों ने अपना सहयोग दिया है। नगरवासियों से आग्रह भी किया कि केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए आर्थिक सहायता अभियान में सहयोग दें। आप सभी से संग्रहित राशि को केरल सरकार को बाढ़ राहत के लिए भेजा जाएगा।