मालवा की राजनीति में आधार रखने वाले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ११ से १३ मई के दौरान उज्जैन और इंदौर संभाग के प्रमुख शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। प्रदेश की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। पहले चरण में वे उज्जैन, धार, इंदौर सहित रतलाम जिलों को कवर करेंगे। हालांकि प्रदेश कांग्रेस की ओर से अधिकृत दौरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन सांसद सिंधिया समर्थकों की माने तो तीन दिन दौरे पर वे संभाग के हर बड़े शहर तक पहुंचेंगे।