28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाली निर्माण के अभाव में बस्ती की सड़क बनी तालाब

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2801


ढोढर। ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 स्थित कालूखेड़ा रोड बस्ती के सामने इन दिनों बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से हालात बदतर हो गए हैं। नाली निर्माण नहीं होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जलजमाव के चलते जहां वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, वहीं राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।


बताया जाता है कि रेलवे दोहरीकरण के दौरान इस क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर दीवारें बना दी गईं, जिससे बारिश के पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया। इसके बाद जावरा से ढोढर तक टू-लेन सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की देखरेख में कराया गया। कालूखेड़ा रोड बस्ती के सामने सड़क निर्माण तो पूरा कर दिया गया, लेकिन सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं किया गया। इसका खामियाजा अब बस्ती के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ही उन्होंने तत्कालीन कलेक्टर मिशा सिंह, जिला पंचायत की सीईओ वैशाली जैन तथा जावरा के तत्कालीन एसडीएम सुनील कुमार जायसवाल को ग्राम पंचायत ढोढर में आयोजित प्रशासन गांव की ओर अभियान के दौरान आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग की एसडीओ किरण जमरा को भी नाली निर्माण की आवश्यकता बताई गई थी।

ठोस कार्रवाई नहीं

रहवासियों के अनुसार, अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से नाली निर्माण कराने की बात कही गई, लेकिन सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भी नाली का काम नहीं कराया गया। अब बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन तक बाधित हो जाता है। तेज बारिश होने पर पानी बस्ती के रहवासियों के घरों में घुसने का खतरा बना हुआ है। जलजमाव के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। बस्ती के रहवासी सलीम खान मंसूरी, विकास केथवास और जाकिर खान शेख ने बताया कि नाली निर्माण और पानी निकासी की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।रहवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था कर सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।



इनका कहना है



इस कॉलोनी के लोगों को रेलवे के ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार लगातार आश्वासन देते रहे कि नालियों का निर्माण कर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। दोनों ठेकेदारों ने काम नहीं किया और अब बस्तीवासी परेशान हो रहे हैं।



ममता चौहान, पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत ढोढर