28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लहसुन की खेती को व्यवसाय से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाएगा नामली एफपीओ

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2819-सदस्यता ग्रहण करते जनपद उपाध्यक्ष भाटी।



नामली। पारस्परिक किसान उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित, नामली को किसानों के लिए सशक्त व्यावसायिक मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्था में सदस्यता विस्तार, किसानों को कृषि आदान उपलब्ध कराने और क्षेत्र में उत्पादित लहसुन को प्रमुख व्यावसायिक गतिविधि बनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल के विशेषज्ञों ने पदाधिकारियों और किसानों को मार्गदर्शन दिया।



सामाजिक जनसंपर्क विशेषज्ञ संतोष येड़े तथा विपणन एवं मूल्य संवर्धन विशेषज्ञ सुभाष नंद तिवारी ने सदस्यता विस्तार और कृषि उत्पादों के व्यवसायीकरण पर सुझाव दिए। संस्था के 750 किसानों को सदस्य बनाने के लक्ष्य के लिए ग्रामवार अभियान चलाने और अधिक किसानों को जोड़ने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि किसान समूह के रूप में उपज का संग्रहण और विपणन करें तो बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिल सकता है। आगामी रबी फसल के लिए सदस्यों को उचित दर पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए मांग का पूर्व आकलन कर अधिकृत संस्थाओं से समन्वय और सामूहिक बीज व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

योजना बनाने का सुझाव
बैठक में लहसुन को एफपीओ की मुख्य व्यावसायिक गतिविधि बनाने पर विशेष जोर रहा। गांववार उत्पादन का आकलन, सामूहिक संग्रहण, छंटाई, ग्रेडिंग, पैकिंग, भंडारण और बड़े बाजारों में विपणन की संभावनाओं पर विचार किया गया। लहसुन से मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार कर किसानों को अधिक लाभ दिलाने पर भी सहमति बनी। विशेषज्ञों ने स्थानीय उत्पादन और बाजार मांग के आधार पर चरणबद्ध व्यावसायिक योजना बनाने का सुझाव दिया। सदस्यता अभियान के तहत रतलाम जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मदनलाल परमार सहित संस्था के पदाधिकारी, अधिकारी और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।