28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगली सूअरों का आतंक: मक्का की फसल रौंदी, किसानों को भारी नुकसान

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2820-तबाह कर दी पूरी फसल

फोटो-आरटी-2821-इनसेट में


सातरूंडा। सातरूंडा, प्रीतमनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों जंगली सूअरों के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हैं। रात होते ही जंगली सूअर के झुंड खेतों में घुसकर मक्का की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। सूअर मक्का के पौधों को काटकर और रौंदकर नीचे गिरा देते हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।



किसान देवेंद्र गोयल, कालूराम डामर सहित अन्य किसानों के खेतों में जंगली सूअरों ने बड़ी मात्रा में मक्का की फसल नष्ट कर दी है। किसानों के अनुसार फसल तैयार होने के समय इस तरह नुकसान होने से उनकी कई महीनों की मेहनत और खेती में लगाई गई लागत पर पानी फिर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअरों का झुंड रात के समय खेतों में पहुंचता है और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद वापस जंगल की ओर चला जाता है। लगातार हो रहे नुकसान से किसानों में चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों और ग्रामीणों ने संबंधित वन एवं प्रशासनिक विभाग से मांग की है कि जंगली सूअरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि बची हुई फसल को सुरक्षित रखा जा सके और किसानों को होने वाले नुकसान पर रोक लगाई जा सके।