
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2816-पुलिया की पूर्व की िस्थति
फोटो-आरटी-2817-पुलिया पर लगाया बोर्ड
फोटो-आरटी-2818-पत्रिका में प्रकाशित खबर
खबर का असर का लोगो लेगा
आलोट। अरवलिया भामा पुलिया पर जलभराव के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी और जोखिम का मुद्दा राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। पुलिया पर पानी भरने से आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर अरवलिया भामा पुलिया पर जलभराव, जान जोखिम में डाल रहे राहगीर शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई।
खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर संकेतक बोर्ड लगवा दिया। अब पुलिया से गुजरने वाले राहगीरों को जलभराव और संभावित खतरे के प्रति सतर्क करने के लिए संकेतक बोर्ड के माध्यम से सूचना दी जा रही है।
प्रशासन हुआ सक्रिय
पुलिया पर संकेतक बोर्ड लगने से राहगीरों को समय रहते सावधानी बरतने में मदद मिलेगी। खासकर बारिश के दौरान पुलिया पर पानी बढ़ने की स्थिति में यह संकेतक लोगों को सतर्क करेगा। स्थानीय लोगों ने भी समस्या को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने को सकारात्मक कदम बताया।
Updated on:
28 Aug 2026 06:01 am
Published on:
28 Aug 2026 06:01 am
