28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज एक की बाटम- तांडव सीजन-5 में त्रिशा ने कथक में हासिल किया प्रथम स्थान

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2810-त्रिशा गोयल

फोटो-आरटी-2811-नृत्य प्रस्तुत करती त्रिशा


रतलाम। इंदौर में आयोजित तांडव सीजन-5 में रतलाम की प्रतिभाशाली नृत्यांगना त्रिशा गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कथक नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया। त्रिशा निजी डांस क्लासेस की छात्रा हैं और उन्होंने क्लासिकल डांस की कथक शैली में जयपुर घराने की प्रस्तुति देकर निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से रतलाम का नाम कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में गौरवान्वित हुआ है।



प्रतियोगिता के दौरान त्रिशा ने अपनी प्रस्तुति में कथक की बारीकियों, भाव-भंगिमा, लयकारी, पद संचालन और नृत्य कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। उनकी सधी हुई प्रस्तुति और नृत्य के प्रति समर्पण ने निर्णायकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. रागिनी मखर, रोहित सर, दिनेश परिहार सर एवं ज्योति ठाकुर ने त्रिशा की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा और मेहनत की प्रशंसा की।



गुरु को दिया श्रेय
त्रिशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी गुरु कोकिला दईया, परिवार और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्हें लगातार बेहतर करने की प्रेरणा मिलती रही। कथक के प्रति उनका लगाव और नियमित अभ्यास उनकी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा। गुरु कोकिला दईया ने त्रिशा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और कथक के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि त्रिशा ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन के बल पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत
त्रिशा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गुरुजनों, मित्रों और शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तांडव सीजन-5 में प्रथम स्थान प्राप्त कर त्रिशा ने न केवल अपने परिवार और गुरु का मान बढ़ाया, बल्कि रतलाम की युवा कला प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।