28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज चार की लीड – एमडी का गढ़ बनता रतलाम: चार अभियान में 22 करोड़ की ड्रग जब्त

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

पत्रिका इंडेप्थ स्टोरी का लोगो रहेगा रतलाम। रतलाम जिला धीरे-धीरे एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की तस्करी का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। मंगलवार तड़के एमडी की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद यह सवाल और गंभीर हो गया है। जिले में सितंबर 2024 से जून 2026 तक पुलिस ने एमडी के खिलाफ तीन चरणों में विशेष अभियान चलाए। इन अभियानों में 62 प्रकरण दर्ज कर 205 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और करीब 22.335 किलोग्राम एमडी जब्त की गई। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 22 करोड़ रुपए से अधिक है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल 15 कार, 19 बाइक और एक एम्बुलेंस भी जब्त की।



पहले चरण में 45 आरोपी गिरफ्तार

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर सितंबर से दिसंबर 2024 तक चले पहले चरण में आठ थानों में 13 प्रकरण दर्ज हुए। पुलिस ने 45 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.509 किलोग्राम एमडी जब्त की। ताल थाना क्षेत्र से अकेले 3 किलोग्राम एमडी की जब्ती हुई, जो इस चरण की सबसे बड़ी कार्रवाई रही। रिंगनोद, जावरा शहर, स्टेशन रोड, माणकचौक, औद्योगिक क्षेत्र जावरा, पिपलौदा और नामली में भी कार्रवाई हुई।



दूसरे चरण में सामने आया तस्करी का नेटवर्क

जनवरी से दिसंबर 2025 तक चले दूसरे चरण में पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क को खंगालते हुए 25 प्रकरण दर्ज किए और 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2.156 किलोग्राम एमडी बरामद हुई। तस्करों ने ड्रग परिवहन के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया था। रिंगनोद पुलिस ने एम्बुलेंस जब्त कर इस तरीके का खुलासा किया। इस चरण में नौ कार और छह बाइक भी जब्त की गईं।



छह महीने में रिकॉर्ड 14 किलो से ज्यादा एमडी

जनवरी से जून 2026 तक तीसरे चरण में कार्रवाई और तेज हुई। महज छह महीनों में 23 प्रकरणों में 81 आरोपी गिरफ्तार किए गए और 14.175 किलोग्राम एमडी जब्त हुई। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र से 10.972 किलोग्राम एमडी की जब्ती अब तक की जिले की सबसे बड़ी एकल कार्रवाई है। रिंगनोद में 2.580 किलोग्राम एमडी के साथ 21 आरोपी पकड़े गए।

यहां की बडी कार्रवाई
पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना कालूखेड़ा में नजर आई। यहां अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 70 लाख रुपये मूल्य का एमडी ड्रग्स जप्त किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक काले रंग की क्रेटा कार से 2.495 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद किया है।



अभियान जारी, सूचना जरुरी
फोटो-आरटी-2812-अमित कुमार, एसपी रतलाम
नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। सभी से आग्रह है, पुलिस को सूचना देकर नशे के खिलाफ जारी अभियान में सहयोगी बने।
-अमित कुमार, एसपी रतलाम