
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2813-आए हुए समग्र हिंदू समाज को संबोधन देते हुए
रतलाम. शहर में बुधवार देर रात एक वॉट्सएप मैसेज वायरल होने के करीब दो घंटे बाद बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन त्रिवेणी मुक्तिधाम पर एकत्र हुए। देर रात 12 बजे तक युवाओं की टोलियां भगवा गमछा पहने जय-जय श्री राम के नारे लगाते हुए मुक्तिधाम के बाहर पहुंचीं। यहां आगामी अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का चल समारोह सामूहिक रूप से निकालने का निर्णय किया गया। इस बारे में निर्णय आगामी 6 सितंबर को सागोद रोड पर जेएमडी मैरिज गार्डन में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर आए मैसेज के बाद देर रात मुक्तिधाम पर लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई। युवाओं के साथ व्यापारी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक भी पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने आगामी अनंत चतुर्दशी को लेकर सामूहिक आयोजन की बात कही। इस दौरान सड़कों पर एक से डेढ़ लाख हिंदू समाजजनों के एकत्र होने का आह्वान किया गया। मुक्तिधाम पर हुई चर्चा में तय किया गया कि 6 सितंबर को जेएमडी पैलेस मैरिज गार्डन में हिंदू समाज की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अनंत चतुर्दशी के आयोजन समेत अन्य मुद्दों पर आगे के निर्णय किए जाएंगे। फिलहाल यह भी कहा गया कि गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग चल समारोह निकालने के बजाय इस बार सामूहिक रूप से आयोजन किया जाएगा।
पुलिस भी सक्रिय
मैसेज वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय रही। भीड़ के बीच सिविल ड्रेस में पुलिस जवान मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। भीड़ समाप्त होने के बाद एएसपी राकेश पंद्रो त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंचे। देर रात हुए इस जमावड़े को बुधवार को शहर में निकले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस, डीजे के शोर, शहर पर बिगडे़ यातायात, आमजन की परेशानी के बाद की प्रतिक्रिया से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सुबह करीब 8:30 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला था, जिससे प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने से आमजनों को परेशानी हुई थी। वायरल मैसेज में दिनभर शहर में रहे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए लोगों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करने की अपील की गई थी।
Updated on:
28 Aug 2026 06:00 am
Published on:
28 Aug 2026 06:00 am
