28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज चार पर फ्लायर- सीएम राइज स्कूल भवन तैयार होने में दो-तीन माह और, इस साल नए भवन में नहीं लगेगी कक्षा

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2814-अधूरा पड़ा स्कूल

रतलाम। करमदी रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर मथुरी रोड पर 40 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा सांदीपनि उमावि (सीएम राइज) का नया भवन पूरी तरह तैयार होने में अभी दो से तीन माह और लगेंगे। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन इसमें लगने वाले अतिरिक्त समय के कारण यह साफ हो गया है कि इस शैक्षणिक सत्र में नए भवन से स्कूल का संचालन शुरू नहीं हो पाएगा। लोनिवि की परियोजना क्रियान्वयन इकाई के माध्यम से करीब डेढ़ साल से भवन का निर्माण किया जा रहा है।





बीच सत्र में शिफ्ट करना मुश्किल

वर्तमान में स्कूल का संचालन आंबेडकरनगर स्थित भवन में हो रहा है। नया शिक्षा सत्र भी शुरू हो चुका है और यहां विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई चल रही है। ऐसे में भवन तैयार होने के बाद भी स्कूल को बीच सत्र में नए परिसर में स्थानांतरित करना व्यावहारिक रूप से मुश्किल माना जा रहा है। इससे भवन बनकर तैयार होने के बावजूद पूरे शैक्षणिक वर्ष में उसका उपयोग नहीं हो सकेगा। संभावना है कि नए भवन में अगले सत्र से ही स्कूल की गतिविधियां शुरू होंगी।





डिजाइन और जमीन के कारण अटका काम

सीएम राइज स्कूल का भवन करीब दो साल पहले स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। शुरुआत में कुछ काम होने के बाद भवन की ड्राइंग और डिजाइन को लेकर दिक्कत सामने आई। इसके बाद निर्माण स्थल को लेकर भी नया पेंच खड़ा हो गया। इन कारणों से भवन की डिजाइन में दोबारा बदलाव करना पड़ा और निर्माण की गति प्रभावित हुई। बाद में डिजाइन और स्थान से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने के बाद निर्माण कार्य फिर गति पकड़ सका। अब भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य अंतिम चरण में है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार इसे पूरी तरह तैयार करने और आवश्यक कार्य पूरे करने में अभी दो से तीन माह का समय लग सकता है। इस देरी के चलते इस साल नए भवन में विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू होने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है।



निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा

सांदीपनि उमावि आंबेडकर के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसका फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इसे पूरा होने में दो से तीन माह का वक्त लग सकता है। नवंबर या दिसंबर तक इसे हम विभाग को हैंडओवर करने की स्थिति में पहुंच जाएंगे।

सर्वेश मिश्रा, उपयंत्री पीआइयू