29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शकर के पाउच से बनाई राखी

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 29, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

-सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
फोटो एमएन 2909

पिपलियामंडी। रक्षाबंधन पर्व पर बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने शकर के पाउच लगाकर विशेष राखी तैयार की। इस राखी को बहनों को वितरित करने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वयं की कलाई पर भी बंधवाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर निशाना साधा।

जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों के कारण गरीब परिवारों की थाली से शकर की मिठास के साथ-साथ दाल, तेल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री भी दूर होती जा रही है। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर शकर के पाउच वाली राखी के माध्यम से कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को जनता के बीच उठाने का प्रयास किया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश निडर ने कहा कि महंगाई से आमजन त्रस्त है। मेहनत-मजदूरी करने के बाद भी गरीब और मजदूर परिवारों को दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल मालवीय, नगर अध्यक्ष भेरूपप्पू गुर्जर, पूर्व मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश ररोतिया, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, राजेंद्र शर्मा, सुंदरलाल प्रजापत, हेमराज प्रजापति सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।