29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग एवं पीएलआई में हेराफेरी के खिलाफ प्रदर्शन

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 29, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

मंदसौर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के घटक संगठनों के आह्वान पर बैंककर्मियों ने भारत सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सरकार की एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना का विरोध करने तथा लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए।



प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों का समय पर निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। इसके तहत 11 सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल, 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया है। सभा को कामरेड महेंद्रसिंह राठौर, रमेशचंद्र जैन, सुरेंद्र संघवी एवं गजेंद्र तिवारी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बैंककर्मियों की लंबित मांगों के समाधान तथा पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदर्शन में नितिन खटाना, पूनम रावल, वीरेंद्र कुमार भावसर, भवानी मीणा, रवि गेहलोत, त्रिलोकसिंह शक्तावत, नरेंद्र पायंडिया, राकेश शर्मा, मोहित राठौर, प्रज्ञा जैन, मंगेश राठौर, रोशन सैनी, दीपक परमार सहित बड़ी संख्या में बैंककर्मी उपस्थित रहे। आभार जिनेंद्र राठौर ने व्यक्त किया।