13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में अऋणि किसानों ने कराया रिकार्ड फसल बीमा

17 हजार 305 से अधिक अऋणि किसानों ने स्वयं कराया फसल बीमा, 1 लाख 3 हजार के करीब किसानों का जिले में फसल बीमा। पिछले छह वर्षों के फसल बीमा आवेदनों के आंकड़ों से पता चलता है कि किसानों में बीमा के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ी है।
2 min read
Google source verification
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana ratlam

17 हजार 305 से अधिक अऋणि किसानों ने स्वयं कराया फसल बीमा, 1 लाख 3 हजार के करीब किसानों का जिले में फसल बीमा।

रतलाम. जिले में खरीफ सीजन में ऋणि के साथ अऋणि किसानों ने रिकार्ड फसल बीमा करवाया है। बीते पांच सालों की तुलना में अब तक फसल बीमा के लिए 4 लाख 13 हजार 564 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिले के 17 हजार 305 अऋणि किसान ऐसे हैं, जिन्होंने स्वयं फसल बीमा करवाया, जबकि 3 लाख 96 हजार 259 ऋणि किसान शामिल हैं। 2021 में मात्र 600 अऋणि किसानों ने बीमा कराया था। इसे जिले में अलनीनो के असर और अल्पवर्षा की चिंता के कारण से भी देखा जा रहा हैं।

फसल बीमा की 17 अगस्त अंतिम तारीख
खरीफ सीजन में इस साल अब तक कुल 1 लाख 3 हजार 127 किसानों ने फसल बीमा करवा लिया है। बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। पिछले साल 97 हजार 458 किसानों ने फसल बीमा करवाया था, इस मान से इस वर्ष 5 हजार 669 किसानों का बीमा अधिक हो चुका है। 10 अगस्त तक की स्थिति में फसल बीमा आवेदनों पर गौर करें तो रावटी विकासखंड में सबसे अधिक 4 हजार 913 अऋणि किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया है। सबसे कम 561 अऋणि किसान आलोट विकासखंड के हैं।

अलनीनो और अल्पवर्षा का असर
पिछले छह वर्षों के फसल बीमा आवेदनों के आंकड़ों से पता चलता है कि किसानों में बीमा के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ी है। खरीफ 2021 में कुल 1 लाख 58 हजार 567 आवेदन आए थे, जिनमें मात्र 600 अऋणि किसान थे। वहीं, वर्तमान खरीफ सीजन (2026 के आंकड़ों के अनुसार) में कुल 4 लाख 13 हजार 564 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें अऋणि किसानों की संख्या बढकऱ 17 हजार 305 हो गई है। यह वृद्धि अलनीनो और अल्पवर्षा जैसी मौसमी अनिश्चितताओं के बीच किसानों की बढ़ती एहतियाती सोच को दर्शाती है।

छह साल फसल बीमा: ऋणि-अऋणि किसानों के आवेदनों की संख्या

सीजन ऋणि अऋणि कुल आवेदन
खरीफ 2026 396259 17305 413564
खरीफ 2025 398196 1651 400147
खरीफ 2024 359560 2134 361694
खरीफ 2023 368771 7535 376306
खरीफ 2022 335893 5923 341816
खरीफ 2021 157967 600 158567

इनका कहना है
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2026 के प्रचार प्रसार के लिए ऐग्रिकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड भोपाल की ओर से जिले में दो रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऋणी एवं अऋणी कृषकों का फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त हैं।
ओमकार अजनार, फसल बीमा कम्पनी जिला प्रतिनिधि