1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें वीडियो : रतलाम में दबाव आया तो बंद किया अतिक्रमण हटाना

मध्यप्रदेश के रतलाम में रोड को चौड़ा करने के लिए सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाए जा रहे है। अतिक्रमण हटाने के दौरान रतलाम में छोटों को तो ताकत से हटाया, लेकिन बड़ों के यहां पहुंचते ही दबाव क्या आया, अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाना ही बंद कर दिया।

2 min read
Google source verification
pressure came in Ratlam, then the removal of encroachment was stopped

pressure came in Ratlam, then the removal of encroachment was stopped

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में रोड को चौड़ा करने के लिए सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाए जा रहे है। अतिक्रमण हटाने के दौरान रतलाम में छोटों को तो ताकत से हटाया, लेकिन बड़ों के यहां पहुंचते ही दबाव क्या आया, अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाना ही बंद कर दिया। यह पहला अवसर नहीं है जब रतलाम में ऐसा हुआ हो। हर बार यही होता है।

शहर में राममंदिर से नगर निगम के अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते ने अभियान की शुरुआत शनिवार को सुबह की। यह अभियान चांदनीचैाक व त्रिपोलिया गेट के करीब आते - आते दबाव में रुक गया। निगम कर्मचारियों व अतिक्रमण करने वालों के बीच देर तक बहस त्रिपोलिया गेट के करीब हुई, जहां एक कर्मचारी का गंदी गालियां देने का वीडियो भी बायरल हुआ। बाद में उपायुक्त विकास सोलंकी ने सभी को एक दिन का समय दिया।

यहां पहुंचा सबसे पहले

दल सुबह सबसे पहले 11 बजे राममंदिर क्षेत्र पहुंचा। यहां पर जवाहर नगर में जो सब्जी विक्रेता है, उनको विनोबा नगर में स्थान देने के बाद भी वे जवाहर नगर में ही कारोबार कर रहे है। यहां पर जब निगम का दल गया तो सब्जी विक्रेता धरने पर बैठ गए। इसके बाद देर तक बहस हुई व सभी को एक दिन का समय दिया गया। सागोद रोड क्षेत्र में दल इसके बाद पहुंचा। यहां चल रही विभिन्न गन्ने के रस की दुकानों, चाय - नाश्ता आदि की दुकानों को हटाया गया। इसके अलावा जो अवैध रुप से फ्लैक्स लगे हुए थे, उनको भी दल ने उतार कर जब्त किया। यहां पूरी कार्रवाई में करीब 30 मिनिट लगे।

यहां पर हुआ अधिक विवाद

चांदनीचौक से लेकर त्रिपोलिया गेट के बीच जो अस्थाई अतिक्रमण थे, उनको हटाने की शुरुआत की। यहां सबसे अधिक विवाद हुआ। असल में यहां के कारोबारियों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा है। बगैर बोले रोड पर पड़ा सामान जब्त कर लिया गया। जबकि कुछ दुकानदारों को एक शब्द भी नहीं बोला गया। इस मामले को लेकर देर तक कारोबारियों व उपायुक्त सोलंकी के बीच बहस हुई। सभी की बात सुनने के बाद उपायुक्त ने कहा कि कुछ दुकानदारों ने समय मांगा है, उनको एक दिन का समय दिया गया है। प्रतिदिन प्रचार किया जा रहा है कि रोड पर अतिक्रमण नहीं हो, इसके बाद भी जो नहीं सुन रहे है तो अब सख्ती जरूरी है।

कई सामग्री जब्त की

निगम के दस्ते के साथ चल रहे कर्मचारियों ने कई दुकानदारों की सामग्री जब्त कर ली। किसी की रोड पर पड़ी गुमटी थी तो किसी की पलंग पेटी पड़ी हुई थी। कार्रवाई के दौरान एक कर्मचारी ने कारोबारी को अश्लील गालियां दे दी, जब कारोबारी से विवाद हुआ तब यह घटनाक्रम हुआ। इस पूरे मामले का वीडियो किसी ने बना लिया, जिसको वायरल कर दिया। बाद में उपायुक्त ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। कार्रवाई के दौरान उपयंत्री राजेश पाटीदार, स्पाट फॉइन दल के कुलदीप भट्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

Story Loader