
Railway big announcement
रतलाम. रेलवे ने गैर राजस्व वाले रेलवे स्टेशन पूर्व में दिए गए यात्री ट्रेन के ठहराव को बंद करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत साबरमती एक्सपे्रस ट्रेन से हो गई है। प्रारंभिक चरण में इस ट्रेन का तराना रेलवे स्टेशन पर ठहराव बंद किया गया है।हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए वे छोटे रेलवे स्टेशन जहां से ट्रेन में यात्रियों को चढने व उतरने वालों की संख्या कम है ट्रेन का ठहराव बंद करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत हो गई है। रेलवे द्वारा चयनीत 503 ट्रेन के इस प्रकार के ठहराव बंद करने के प्रयास में पहली ट्रेन का स्टॉपेज बंद करने की घोषणा हो गई है।
मंडल रेल प्रवक्ता जेके जयंत ने बताया कि ट्रेन नंबर 09165/09166 अहमदाबाद दरभंगा- अहमदाबाद साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 09167/09168 अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस का तराना रोड स्टेशन पर ठहराव निरस्त किया जा रहा है।
इस दिन से होगा बंद
ट्रेन नंबर 09167 अहमदाबाद वाराणसी साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस २७जून से, ट्रेन नंबर 09168 वाराणसी अहमदाबाद साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस 28 जून से, ट्रेन नंबर 09165 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस 28 जून से तथा ट्रेन नंबर 09166 दरभंगा अहमदाबाद साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस 29 जून से रतलाम मंडल के तराना रोड स्टेशन पर ठहराव निरस्त किया जा रहा है।
Published on:
27 Jun 2020 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
