रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जेके जयंत ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए रेलवे बोर्ड से प्राप्त निर्देशानुसार पुन: 1 जुलाई, से 12 अगस्त, तक सभी नियमित ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यात्रियों को इसका पूरा रिफंड दिया जाएगा। इस समय जो विशेष ट्रेन चल रही है उनको चलाने का क्रम जारी रहेगा।