19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्मोत्सव के बाद की गई महापूजा

- श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहूति दी, मनाया जन्मोत्सव

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akram Khan

Apr 19, 2018

patrika

रतलाम। रूचि प्रमोद पाश्र्वनाथ जिनालय में पंचान्हिका महामहोत्सव के दूसरे दिन श्री क्षेत्रपाल महाराज का जन्मोत्सव भक्तिभावभरे वातावरण में मनाया गया। दोपहर में भगवान क्षेत्रपाल महाराज, मणिभद्र, घंटाकर्ण, महावीर, पद्मावती देवी का पूजन किया। इसके बाद हवन कर क्षेत्रपाल महाराज की महाआरती की गई। पंचान्हिका महोत्सव के तीसरे दिन 19 अप्रैल को महापूजा हुई। प्रभु श्री पाश्र्व शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर धार्मिक चेरिटेबल ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट फतेहलाल कोठारी ने बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर 12.39 बजे महापूजा हुई।
शासन प्रभावक श्रीमद् विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वर महाराज की प्रेरणा से शांति निकेतन कालोनी, टाटानगर स्थित जिनालय में पंचान्हिका महा महोत्सव का आयोजन ध्वजारोहण की पंचम वार्षिक वर्षगांठ पर हो रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन संगीतमय वातावरण में मक्सी से आए विधिकारक हेमन्त वेदमूथा व संजय जैन ने पूजा और अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साह-उल्लास और उमंग के साथ भगवान की जय-जयकार की। हवन में संजय-रश्मि कोठारी, शैलेन्द्र सिंह-दर्शनासिंह अठाना, निलेश-नीलिमा पोरवाल, प्रदीप-रचना लोढ़ा, राजेश-कमलेश बाथम, प्रदीप.-सारिका मूथा और मोतीलाल-संपतबाई चोपड़ा द्वारा आहूतिया दी गई।
ट्रस्ट सचिव दिपेंद्र कोठारी, ट्रस्टीगण नरेंद्र बनवट, इंदरमल जैन, अजय सिसोदिया, राजेंद्र सेठिया, राजमल मोदी, अनोखीलाल भटेवरा, पारस जैन आदि उपस्थित रहे।

शताब्दी वर्ष की तैयारी जोरशोर से

रतलाम। सांई प्राण प्रतिष्ष्ठा महोत्सव और शताब्दी वर्ष की तैयारी जोरशोर साई मंदिर शास्त्रीनगर पर चल रही है। बाबा के भक्तों के द्वारा इस वर्ष आकाश कैंडल से रोशन होंगे, तो दरबार में रूद्राक्ष की मालाएं शुक्रवार से लगाई जाएगी। साई प्राण प्रतिष्ष्ठा महोत्सव २८ अप्रैल से ७ मई तक मनाया जाएगा। साई सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि एक हजार से अधिक आकाश कैंडल मंदिर पर बनाए जा रहे हैं। यह बाबा के दरबार के अलावा भक्तों के घरों को भी रोशन करेंगे। इसके अलावा साई दरबार में रूद्राक्ष की १०८ मोती की ५०१ मालाओं मंदिर को सजाया जाएगा। साई प्राण प्रतिष्ष्ठा महोत्सव २८ अप्रैल से ७ मई तक मनाया जाएगा। साई सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि एक हजार से अधिक आकाश कैंडल मंदिर पर बनाए जा रहे हैं। यह बाबा के दरबार के अलावा भक्तों के घरों को भी रोशन करेंगे। इसके अलावा साई दरबार में रूद्राक्ष की १०८ मोती की ५०१ मालाओं मंदिर को सजाया जाएगा।