रतलाम। गर्मी बढऩे के साथ ही सिलेंडर लीकेज होने, आग लगने सहित विभिन्न तरह की गैसे से जुड़ी दुर्घटनाओं में वृद्धि होती हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण एक्सपायर हो गए सिलेंडर का वितरण करना भी होता हैं। हालाकि इससे अनजान उपभोक्ता को इस बारे में पता तब चलता हैं, जब दुर्घटना हो गई होती हैं। एेसे में यह जरूरी हैं कि गर्मी में सिलेंडर घर में लेने से पहले बेहतर तरीके से यह जान ले की कहीं आपके यहां एक्सपायर सिलेंडर तो नहीं आ रहा हैं।