12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात दिन बाद बजेगी शहनाई

कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव प्रबोधनी एकादशी तुलसी विवाह से विवाह प्रारंभ हो जाते हैं, किन्तु सूर्य शुक्र की राशि तुला में 15-16 की रात्रि को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के उपरांत ही विवाह के लिए शुद्ध लग्र मुहूर्त की शुरुआत होगी, जो 14 दिसंबर 2016 तक रहेंगे।

2 min read
Google source verification

image

vikram ahirwar

Nov 04, 2016

vivah

vivah



रतलाम। ज्योतिषी रवि जैन के अनुसार 11 नवंबर 16 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव प्रबोधनी एकादशी तुलसी विवाह से विवाह प्रारंभ हो जाते हैं, किन्तु सूर्य शुक्र की राशि तुला में 15-16 की रात्रि को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के उपरांत ही विवाह के लिए शुद्ध लग्र मुहूर्त की शुरुआत होगी, जो 14 दिसंबर 2016 तक रहेंगे।

18 दिन विवाह की तिथियां

15 दिसंबर से मलमास शुरू होकर 14 जनवरी 2017 तक पुन: वैवाहिक कार्यक्रम के लिए ब्रेक लग जाएगा। इस मध्य केवल 18 दिन विवाह की तिथियां होगी। जैन के अनुसार इस साल देव उठनी एकादशी (ग्यारस) पर 11 तारीख, 11 वां माह तथा हिन्दू तिथि ग्यारस का संयोग 19 साल बाद बना है। सन् 1997 में भी 11 नवंबर को एकादशी थी तथा द्वादशी तिथि क्षय थी। इस साल 2016 में भी 11 नवंबर को एकादशी है तथा द्वादशी तिथि क्षय है।

लग्र शुरू हो रहे हैं

पं. संजय शिवशंकर दवे के अनुसार नवंबर और दिसंबर में 18 दिन के विवाह मुहूर्त है। शादियों के लिए पंडितों के बुकिंग भी हो चुकी है। 16 नवंबर से लग्र शुरू हो रहे हैं। वर-वधु पक्ष के लोगों ने पत्रिका मिलान के साथ ही मुहूर्त और लग्र लिखवाने का कार्य शुरू कर दिया है।

विभिन्न पंचांगों के अनुसार शुभ तिथि

नवंबर - 16, 17, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 30
दिसंबर- 1, 2, 3, 4, 8, 9, 12, 13, 14

डिजाइन साडिय़ां, तो इन्डोवेस्टर्न पेटर्न की डिमांड

शादियों के सीजन आहट होते ही कपड़ा बाजार भी दमकने लगा है। डिजाईनर साडिय़ों के साथ इन दिनों इन्डोवेस्टर्न पेटर्न की काफी डिमांड है। न्यू क्लाथ मार्केट के वस्त्र व्यवसायी चंद्रप्रकाश मालवीय ने बताया कि सीजन की काफी अच्छी शुरूआत हो चुकी है। दुल्हा-दुल्हन में काफी वैराईटियां बाजार में उपलब्ध है।

साड़ी में बनारसी कपड़े
दुल्हन की साड़ी में बनारसी कपड़े पर कलकत्ता वर्क, सिनोल, डिजाईनर साडिय़ां काफी मांग है। दुल्हा में इन्डोवेस्टर्न पेनर्ट काफी पसंद किया जा रहा है। साडिय़ों में 3 से 10 हजार रुपए की रेंज उपलब्ध है। इन्डोवेस्टर्न में 5 हजार से रेंज शुरू हो रही है। लहंगा-चुन्नी में 4 से 40 हजार तक की रेंज उपलब्ध है।