16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

VIDEO : शंकराचार्य बोले- ‘मोदी लोकार्पण करेंगे और क्या मैं वहां बैठकर ताली बजाउंगा’

अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियां जोर शोर सो हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर संत समाज में कहीं कहीं विरोध के सुर दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में राम मंदिर में पूजन को लेकर उड़ीसा जगन्नाथ पुरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आज रतलाम में बड़ा बयान दिया है। मीडिया बातचीत में उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से इंकार किया है। स्वामी सरस्वती ने कहा कि 'मोदी चाहते हैं की साधु संत ताली बजाएं और प्रधानमंत्री को नमस्कार करें। अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रों के अनुसार होना चाहिए, ऐसे आयोजनों में मैं क्यों जाऊं।'

Google source verification