
रतलाम। श्रीसाईबाबा समाधी शताब्दी महोत्सव शास्त्रीनगर साईधाम पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष दस दिवसीय महोत्सव में पहली बार शिर्डी साई की चरण पादुका रतलाम आना भक्तों के लिए दर्शन-वंदन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव की शुरुआत २८ अप्रैल को श्रीसाई मेला से होगी, जो ७ मई को साई भंडारा के साथ समाप्त होगा। इस वर्ष ४ मई के स्थान पर ३ मई को भव्य साई पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन गुरुवार के साथ चरण पादुका और पालकी यात्रा का विशेष संयोग भी होगा।
यह बात सोमवार दोपहर साई मंदिर शास्त्रीनगर पर आयोजित पत्रकारवार्ता में साई सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव प्रदीप कोठारी, संदीप कोलम्बीकर, अनिल सिसोदिया ने कही। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि समिति अध्यक्ष चेतन्यकुमार झालानी के नेतृत्व सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष महोत्सव में ६ भजन संध्या का आयोजन होगा। आठ दिवसीय साई मेला, पांच दिवसीय साई कथा, पांच दिवसीय शिर्डी के प्रख्यात आर्टिस्ट हेमंत वाणी द्वारा बाबा की कलाकृतियों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। तीन दिन साई महाभिषेक, विशेष रूप से भक्तों के लिए भक्ति से ओतप्रोत रहेगा। मेले में ७० फीट के हनुमान के अलावा साई बाबा की आकर्षक मूर्तियां भी मनमोहक रहेगी। सवा से डेढ़ लाख भक्त भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। सदस्यों ने बताया कि समिति द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और भोजन व्यवस्था के अलावा कई कई सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। शिर्डी से आने वाली साई चरण पादुका के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए शिर्डी के अलावा स्थानीय सेवादार भी उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में पादुका पहुंच चुकी है। प्रदेश के रतलाम में पहली बार भक्तों के विशेष दर्शनार्थ आ रही है। पत्रकारवार्ता में बंटी सोनी, दिनेश कुमावत, सोनू भटनागर, दीपक चौहान, प्रकाश मालपानी, चंदु बैरागी आदि सेवादार उपस्थित थे।
यह होंगे आयोजन
- श्री साई मेला, श्री साई आर्ट गैलरी-२८ अप्रैल से ५ मई तक, शाम ५ से रात ११ बजे तक।
- श्री साई महाभिषेक २८, २९, ३० अप्रैल सुबह ७.३० से ९ बजे तक।
- श्री साई कथा २८ अप्रैल से २ मई तक शाम ५.१५ से ७.४५ बजे तक।
- श्री साई भजन संध्या (गायक शैलेष तांदलेकर) २८ अप्रैल की रात्रि ८ बजे से।
- श्री साई महिमा (नाट्य प्रस्त्तुति) २९ अप्रैल रात ८ बजे से
- श्री साई भजन संध्या (गायक चंचल जामदार इंदौर) ३० अप्रैल रात ८ बजे से।
- श्री साई भजन संध्या (गायक सूफी रोहित राजस्थानी दिल्ली) १ मई रात ८ बजे से।
- श्री साई भजन संध्या (गायक लोकेश पुरोहित) २ मई रात ८ बजे से।
- श्री सत्यनारायण महापूजा ३ मई सुबह ९.३० से १०.३० बजे तक।
- साई पालकी यात्रा ३ मई शाम ६ बजे शास्त्रीनगर साई मंदिर से।
- श्री साई चरण पादुका दर्शन ४ मई सुबह ८.३० से शाम ६ बजे तक।
- श्री साई भजन संध्या (गायक अमर पंजाबी) रात ८ बजे से।
- विशाल साई भंडारा शास्त्रीनगर मंदिर पर सुबह ११ से दोपहर ३ बजे तक।
Published on:
03 Apr 2018 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
