रतलाम

#Ratlam चाकू दिखाकर सेल्समैन से पेट्रोल भरवाया और बाइक लेकर भाग गए

फव्वारा चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

less than 1 minute read
Dec 25, 2022
#Ratlam चाकू दिखाकर सेल्समैन से पेट्रोल भरवाया और बाइक लेकर भाग गए

रतलाम. दो और चार पहिया वाहनों के मामले में शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र फव्वारा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार की दोपहर में एक बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने अपनी बाइक का टैंक पेट्रोल से फुल करवाया और पंप के कर्मचारी को चाकू दिखाकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने महज चार घंटे के अंतराल में ही पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों सौरभ मराठा और आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

नामली थाने के बरवनखेडी निवासी पंप कर्मचारी सुमेरसिंह ने बताया कि पेट्रोल पम्प पर सेल्समेन है। शनिवार की दोपहर सवा एक बजे नोजल क्रमांक दो पर था तभी एक बाइक पर तीन लोग आए। बीच में मिड टाउन निवासी सौरभ मराठा था। ये लोग बोले कि गाड़ी का टेक फुल कर दे। पेट्रोल भरते समय सौरभ से पूछा कि पेमेंट के नकद करोगे या कार्ड से। इस पर सौरभ ने अपने जैकेट से चाकू निकाला और बोला कि गाडी का टेंक फुल कर दे, अगर होशयारी दिखाई तो तुझे चाकू मार दूंगा।

साथियों ने भी डराया डंडे से
उसके दोनों साथी भी डराने लगे। घटना के वक्त पम्प पर काम करने वाले साथी दिनेश मालवीय और गोपाल डाबी आ गए। सौरभ मराठा और उसके साथी गाडी लेकर बिना रुपए दिए मौके से भाग गए। पीडि़त ने पुलिस में केस दर्ज कराया तो शाम को दो आरोपियों सौरभ मराठा और आशिक को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा साथी सन्नी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। फरार आरोपी भी गिरफ्तार आरोपियों का साथी है जिससे उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
25 Dec 2022 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर