
शहर के साथ ही रतलाम ग्रामीण अंचल में भी आ रही परेशानी, हितग्राहियों की लग रही लाइन
रतलाम. प्रदेश सहित जिले में भी सर्वर की परेशानी के चलते राशन के लिए पात्र हितग्राही परेशान हो रहे हैं। हितग्राहियों को राशन के लिए चौथे दिन भी भटकना पड़ा या फिर सुबह से शाम तक राशन दुकानों के चक्कर लगाने पड़े, फिर भी कई लोगों को राशन नहीं मिल पाया। शहर की कुछ दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया कि सर्वर की परेशानी के कारण राशन वितरण नहीं किया जा रहा हैं।
मंगलवार शाम तक सर्वर के रूक-रूककर चलने की परेशानी के चलते जिले के 245801 हितग्राही परिवार में से अब तक 40309 कार्डधारियों को 16.31 प्रतिशत राशन वितरण हो पाया हैं। प्रदेश स्तर पर सर्वर में आई तकनीकी परेशानी के चलते पिछले चार दिन से हितग्राहियों को दुकान संचालक राशन वितरण करने में परेशानी आ रही हैं। शहर से लेकर गांव तक यही स्थिति हैं, सुबह से राशन के लिए महिला-पुरुष लाइन में लगे या फिर यहां वहां बैठे नजर आ रहे हैं।
जिले में 16.31 प्रतिशत राशन वितरण
जिले के 2 लाख 45 हजार 801 हितग्राही परिवार में से अब तक 40309 कार्डधारियों को मंगलवार शाम 7 बजे तक 16.31 प्रतिशत राशन वितरण हो पाया था। जिले में सबसे कम बाजना जनपद पंचायत के 36987 हितग्राही परिवार 3197 को राशन यानी 8.35 प्रतिशत को वितरण हुआ। यहीं हाल नगर परिषद् आलोट के रहे जहां 3248 कार्डधारियों में से 262 को राशन मिला। जिले में सबसे अधिक 33.19 प्रतिशत राशन का वितरण धामनोद में हुआ। सैलाना नगर परिषद् में 24.6 प्रतिशत एवं रतलाम नगर निगम में 23.93 प्रतिशत राशन वितरण हो पाया हैं।
Published on:
10 Feb 2026 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
