2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने से ज्यादा चांदी में फायदा, खरीदने वालों की हो गई मौज

सोने की जगह चांदी खरीदने में लोगों को कम समय में अधिक फायदा हो रहा है, ये हम नहीं कह रहे हैं, ये हकीकत तो खुद आंकड़े बयां कर रहे हैं। आईये जानते हैं कैसे।

2 min read
Google source verification
सोने से ज्यादा चांदी में फायदा, खरीदने वालों की हो गई मौज

सोने से ज्यादा चांदी में फायदा, खरीदने वालों की हो गई मौज

रतलाम. कहते हैं आज खरीदा सोना कल फायदा ही देता है, क्योंकि उसके दाम लगातार बढ़ते ही हैं, ऐसे में लोग भी चांदी की अपेक्षा सोना अधिक खरीदते हैं, लेकिन पिछले दो साल में हुई सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी से साफ नजर आ रहा है कि जिन लोगों ने चांदी खरीदी है, उन्हें फायदा जल्दी हुआ है, जबकि सोना खरीदने वालों को फायदा देर से हुआ है, आईये जानते हैं कैसे चांदी खरीदने में जल्दी फायदा हुआ है।

-सोना 11 हजार रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ा, चांदी एक साल में 11 हजार 800 रुपए प्रति किलो चढ़ी
-दो साल में सोने ने जितना दिया रिटर्न, उतना चांदी ने एक साल में दे दिया
-सोने-चांदी के 3 साल के दाम एक नजर में

बीते सालों में सोना व चांदी के दामों ने अच्छा रिटर्न दिया है। बीते दो साल में निवेशकों को जितना रिटर्न सोने ने दिया, उतना रिटर्न चांदी ने एक साल में दे दिया। दो साल में सोना 11 हजार रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ा। चांदी को 11 हजार रुपए प्रति किलो चढऩे में केवल एक साल लगा। शनिवार को सराफा बाजार में सोना 60,300 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 73,500 रुपए प्रति किलो बिकी।

चांदी के दाम जुलाई- 69,700 रुपए हो गए, सोने के दाम जुलाई- 59,600 पहुंच गए

बीते एक पखवाड़े में सोने में 700 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 3,800 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई है। एक जुलाई को 59,600 रुपए प्रति दस ग्राम बिकने वाले सोने के भाव 15 जुलाई को 60, 300 रुपए प्रति दस ग्राम और 69,700 रुपए रुपए बिकने वाली चांदी के दाम 73,500 हो गए।

वर्ष 21 वर्ष 22 वर्ष 23


















































तारीख सोना-2021चांदी-2021सोना-2022चांदी-2022सोना-2023चांदी-2023
12 जुलाई49,35069,30052,10057,50060,00072,000
13 जुलाई49,50069,60052,00061,10060,20072,500
14 जुलाई49,40069,5005200061,70060,30073,500
15 जुलाई49,65069,70052,20061,70060,30073,500

दोनों धातुओं का भविष्य अच्छा है। फिलहाल इसमें लंबी गिरावट की संभावना कम नजर आ रही है। लोगों का रुझान सोना-चांदी में निवेश पर है।

- गोपाल सोनी, सराफा कारोबारी।

सोने चांदी के दाम में अगर कमी आती है तो यह खरीदारों के लिए लाभदायक रहेगा। दोनों धातुओं के भाव आम लोगों की पहुंच में होना चाहिेए।

- मनोज शर्मा, सराफा कारोबारी।

Story Loader