
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नियम विरुद्ध दौड़ा रहे वाहन
मंदसौर. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर यातायात शुरु हुए तीन माह और 15 दिन हो गए है। इस दौरान कई दुर्घटनाएं भी हुई है। इसका एक बड़ा कारण जानकारों की नजरों में वाहनों की स्पीड भी है। एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड तय कर रखी है। लेकिन उस मानक स्पीड के नियम को तोड़ कई चालक वाहनों को दौड़ा रहे है। यह एक दो नहीं बल्कि कई है। एक्सप्रेस वे के अधिकारियों ने बकायदा इसकी एक सूची तैयार करके परिवहन विभाग के आरटीओ को भेज दी है। अब परिवहन विभाग इन वाहनों पर चालानी कार्रवाई करेगा।
दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस वे 20 सितंबर से एक्सप्रेस वे पर यातायात शुरु किया गया था। एक्सप्रेस.वे पर यातायात केवल मध्यप्रदेश से जाने वाले एक्सप्रेस शुरु किया गया था। मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिले से यह एक्सप्रेस वे गुजर रहा है। इस रूठ की लंबाई 244.5 किलोमीटर है। एक्सप्रेस के अधिकारियों के मुताबिक ट्रक और बस की स्पीड 100 तय कर रखी है। वही कार की 120 तय कर रखी है। इसके साथ ही कौन सा वाहन कहां चलेगा। यह भी तय है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन 8 से 10 हजार वाहन इस एक्सप्रेस वे पर अभी गुजर रहे है।
स्पीड मीटर से चलता है अधिकारियों का पता
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के टोल प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद अंसारी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर स्पीड मीटर लगे हुए है। इससे कोई भी तय सीमा से अधिक स्पीड पर वाहन चलाएगा तो उसके नंबर टे्रक हो जाते है। इसके बाद उसके नंबरों की जानकारी संबंधित अधिकारियों के द्वारा लिए जाते है। अधिकारियों ने बताया कि कई वाहन चालकों के नंबर अधिक स्पीड चलाने वाले में ट्रेक हुए है। इन सभी पर चालानी कार्रवाई के लिए परिवहन अधिकारी को इनके नंबर दिए है।
इनका कहना..
&मानक स्पीड से अधिक वाहन चलाने पर नंबर ट्रेक किए गए है। परिवहन अधिकारी को चालानी कार्रवाई के लिए सूची दे दी गई है।
रङ्क्षवद्र गुप्ता, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे इंचार्ज।
Published on:
03 Jan 2024 11:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
