21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO STORY रतलाम में हुआ फाग उत्सव

होली पर्व करीब आते ही फाग उत्सव की शुरुआत होने लगी है।

less than 1 minute read
Google source verification
VIDEO STORY Phag festival held in Ratlam

VIDEO STORY Phag festival held in Ratlam

रतलाम. हर क्षेत्र की महिला सर्वप्रथम एक मां होती है। महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज की मां जैसी मां आज के समय में फिर जन्म लेना जरूरी है। यही संदेश फाग उत्सव के दौरान दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाला एनजीओ की संस्थापिका डॉ दिव्या गुप्ता, विश्व मांगल्य सभा की मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री पूजा पाठक, रतलाम विस्तारिका सुनीता पाटील मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रंगकर्मी लता बक्शी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। महिलाओं ने फाग के गीत, राधा -कृष्ण द्वारा फ़ूलों की होली, नृत्य प्रस्तुति, शौर्य प्रदर्शन का आनंद उठाया। तलवार के साथ शौर्य प्रदर्शन मे महिलाओं ने बहुत अच्छा प्रस्तुतीकरण देते हुए यह संदेश दिया कि समय आने पर महिलाएं शस्त्र उठा कर धर्म - संस्कृति की रक्षा करते आ रही है और आगे भी करेंगी। आयोजन मंगला देवड़ा और उनकी संयोजक आशा पाटीदार, रेखा पाटीदार, पिंकी पाटीदार, भावना बिशा, दुर्गा पांचाल, रेखा पांचाल, अनीता पांचाल, भारती पाटीदार, प्रिया उपाध्याय ने किया। महिलाओं को मां तुलसी का पौधा दिया गया।